एम्स भोपाल तक मेट्रो को दौड़ाने के लिए भाग-दौड़ कर रहे अधिकारी, स्टील ब्रिज पर ट्रैक बिछाने चल रही मशक्कत

Updated on 22-11-2024 12:47 PM

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर कमर्शियल रन शुरू करने के लिए मेट्रो प्रबंधन एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि प्रायोरिटी कॉरिडोर के सुभाष नगर डिपो से लेकर रानी कमलापति तक ही मेट्रो दौड़ाने की स्थिति है, लेकिन इसको आगे एम्स तक चलाने की योजना है, इसलिए अधिकारी इन दिनों खूब भाग-दौड़ कर रहे हैं।

स्टील ब्रिज पर बिछाया जा रहा ट्रैक

गुरुवार को मेट्रो के प्रबंध संचालक एस कृष्ण चैतन्य ने एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस स्टेशन और सुभाष नगर डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर हाल में जून 2025 से पहले प्रायोरिटी कॉरिडोर के सभी काम पूरे हो जाने चाहिए। स्टील ब्रिज पर ट्रैक बिछाने का काम जितनी जल्दी हो सके, उसको पूरा करो।
 

अंतिम चरण में निर्माण

  • मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर का रूट अप डाउन के साथ करीब 15 किलोमीटर लंबा है।
  • प्रबंध संचालक ने बताया कि प्रायोरिटी कॉरिडोर का सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है।
  • प्रोजेक्ट के अंदरूनी काम चल रहे हैं।
  • आगामी जून में सीएमआरएस को बुलाया जाएगा, इसलिए प्रायोरिटी कॉरिडोर का काम तय समय सीमा में पूरा करना है।
  • सेफ्टी सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन शुरू होगा।
  • इन तीन स्टेशनों पर पहुंचे एमडी

    एमडी ने एम्स स्टेशन में एंट्री-एग्जिट गेट के काम देखे। इसके बाद अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस स्टेशन पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिस्टम रूम्स, टेलीकॉम इक्विपमेंट रूम, सिगनलिंग रूम, स्टेशन कंट्रोल रूम, टिकट रूम, स्टोर आदि का जायजा लिया। प्लेटफार्म लेवल पर ट्रैक, शेड, थर्ड-रेल का निरीक्षण किया।
     

    स्टील ब्रिज पर चल रहे काम

    एमडी ने रानी कमलापति स्टेशन से डीआरएम ऑफिस स्टेशन को जोड़ने वाले स्टील ब्रिज और कम्पोजिट ब्रिज पर शेष बचे ट्रैक का भी जायजा लिया। यहां पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। एमडी ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक ट्रेन टेस्टिंग आदि के लिए निर्देशित किया।
     

    सुभाष नगर डिपो के इंटरफेस के काम

    सुभाष नगर डिपो में प्रशासनिक भवन, सिगनलिंग इक्विपमेंट रूम, टेलीकॉम इक्विपमेंट रूम, कंट्रोल रूम, इन्स्पेक्शन-बे, अनलोडिंग-बे,वाशिंग-एरिया, रिपेयर-बे, सब-स्टेशन ओर स्विच यार्ड, टेस्ट ट्रैक, बाउंड्रीवाल (बाहरी दीवार) आदि के निर्माण का निरीक्षण किया। सिविल और सिस्टम वर्क को पूरा करने के लिए कहा।
     
     

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.