ओला का हाईटेक स्कूटर बार-बार हो रहा था खराब:आयोग का फैसला– पैसा लौटाओ, स्कूटर लो

Updated on 26-07-2025 12:42 PM

जिस स्कूटर को कंपनी ने भविष्य की सवारी बताकर बेचा, वह उपभोक्ता के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गया। बार-बार खराबी से तंग आकर उपभोक्ता ने उपभोक्ता आयोग में मामला दर्ज कराया और आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक को तगड़ा झटका देते हुए पूरा पैसा लौटाने का आदेश दे दिया है।

भोपाल जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने यह फैसला देते हुए कहा कि उपभोक्ता को स्कूटर की पूरी कीमत 1.78 लाख रुपए ब्याज सहित लौटाई जाए। साथ ही मानसिक कष्ट के लिए 5 हजार और वाद व्यय के लिए 3 हजार रुपए अलग से अदा किए जाएं। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल और सदस्य डॉ. प्रतिभा पांडेय की पीठ ने सुनाया।

गोविंदपुरा निवासी आकाश साहू और उनकी पत्नी सुशीला थापा ने 18 जुलाई 2023 को रायसेन रोड स्थित ओला स्टोर से ओला एस-1 प्रो (प्रथम जनरेशन) खरीदा था। कंपनी ने इसे की-लेस स्टार्ट, मोबाइल ऐप से ट्रैकिंग, बैटरी स्टेटस, फास्ट सर्विस और तीन साल की वारंटी जैसी सुविधाओं से लैस बताया था। लेकिन स्कूटर की कहानी खरीद के कुछ ही दिनों बाद बदलने लगी, स्क्रीन बार-बार हैंग होने लगी, स्टार्ट नहीं होता, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फेल, सड़क पर बंद होकर खड़ा हो जाता था। रोड साइड असिस्टेंस के दावे भी हवा हो गए, क्योंकि उपभोक्ता को खुद ही स्कूटर सर्विस सेंटर तक घसीट कर ले जाना पड़ता था। बता दें कि इस केस में को अधिवक्ता आकाश साहू ने ही अपना पक्ष आयोग के सामने रखा था।

95% चार्ज के बाद भी नहीं हुआ स्टार्ट एक बार स्कूटर बंद हो गया और आयोग द्वारा नियुक्त टीम की निगरानी में उसे चालू करने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन वह स्टार्ट ही नहीं हुआ। बैटरी 95% चार्ज दिखा रही थी, फिर भी स्कूटर बंद पड़ा रहा। यह आयोग के लिए बड़ा संकेत था कि तकनीकी स्तर पर वाहन भरोसे के लायक नहीं है।

कंपनी की सफाई भी नहीं बचा पाई ओला ने जवाब में कहा कि उन्होंने सभी शिकायतों का समाधान किया, स्क्रीन भी बदली गई और कोई निर्माण खामी नहीं है। लेकिन आयोग ने माना कि ग्राहक को जॉबकार्ड जैसी जरूरी जानकारी तक नहीं दी गई, और बार-बार की खामियां इस बात का संकेत हैं कि वाहन में बुनियादी तकनीकी कमी थी।

आयोग ने सुनाया ये आदेश

  • ओला कंपनी स्कूटर वापस लेकर ₹1,78,100 की राशि 9% वार्षिक ब्याज के साथ लौटाए।
  • मानसिक परेशानी के लिए ₹5,000 और मुकदमा खर्च के लिए ₹3,000 अतिरिक्त दे।
  • सभी भुगतान आदेश प्राप्ति के दो महीने के भीतर किए जाएं, वरना ब्याज जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.