ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदलकर 'राम बाग' होगा:भोपाल निगम की मीटिंग 24 जुलाई को

Updated on 19-07-2025 01:04 PM

भोपाल के पुराने शहर स्थित ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदलकर 'राम बाग' होगा, जबकि विवेकानंद पार्क के पास चौराहे का नाम 'विवेकानंद चौक' किया जाएगा। ये दोनों ही प्रस्ताव नगर निगम परिषद की मीटिंग में रखे जाएंगे।

बैठक 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस में होगी। इसका एजेंडा तय हो गया है।

25 करोड़ रुपए से 6 विसर्जन कुंड बनेंगे बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में 4.45 करोड़ रुपए से कुंड बनाया जाएगा। इसमें शेड, मॉनिटरिंग टॉवर, रिटेनिंग वॉल, पॉथ-वे, बाउंड्रीवॉल, हार्टिकल्चर ड्रेन कलवर्ट, इलेक्ट्रिफिकेशन एवं इंट्रेस गेट होंगे। इसी तरह नीलबड़ में 6.01 करोड़ रुपए, संजीव नगर में 4.77 करोड़ रुपए, मालीखेड़ा में 2.49 करोड़ रुपए और प्रेमपुरा में 7.34 करोड़ रुपए से कुंड बनाए जाएंगे।

पार्षद के प्रस्ताव के बाद नाम भी बदले जाएंगे

  • वार्ड-69 के पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदले जाने का प्रस्ताव दिया है। 26 मई-24 को पुराना अशोका गार्डन सुधार समिति ने साधारण सभा के बाद ओल्ड अशोका गार्डन का नाम राम बाग करने का प्रस्ताव दिया था।
  • 80 फीट रोड स्थित विवेकानंद पार्क, अशोका गार्डन के पास चौराहे का नाम विवेकानंद चौक करने का प्रस्ताव आएगा। यह प्रस्ताव भी पार्षद गुप्ता ने दिया था। चौराहे की पहचान के लिए रहवासी नवीन नामकरण की मांग कर रहे थे।
  • 'शहर सरकार' को घेरने की तैयारी में विपक्ष विपक्ष 'शहर सरकार' को घेरने की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने बताया कि बैठक में सड़क, पानी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दूसरी ओर लगातार बैठक देरी से होने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान 'गुड्‌डू' ने बताया कि दीनदयाल रसोई में 5 रुपए में खाना मिल रहा है। दूसरी ओर, टॉयलेट्स के रेट बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, पिछले दिनों एमआईसी की बैठक हुई थी। इसमें सुलभ इंटरनेशनल ने 25 स्थानों पर संचालित सार्वजनिक शौचालय में उपयोगकर्ता शुल्क दर 6 से बढ़ाकर 10 रुपए किए जाने की मंजूरी चाही थी। एमआईसी ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया था। इसके बाद से ही कांग्रेस विरोध कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.