मप्र पर मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा

Updated on 28-12-2021 06:36 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉम का खतरा और संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा डराने लगा है। राजधानी भोपाल में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। बीते 25 दिन में 187 पॉजिटिव मिल चुके हैं। ऐसे में तमाम सावधानियां बरती जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा और लापरवाही की जा रही है। बाजारों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग गायब हो चुकी है। बाजारों में एवरेज 70 प्रतिशत लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग 1 प्रतिशत भी नहीं है।

प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 25 दिसंबर तक 511 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें इंदौर में सबसे ज्यादा 206 और भोपाल में 187 संक्रमित मिले हैं। वहीं, प्रदेश में ओमिक्रॉन के भी 9 मरीज मिले हैं। प्रदेश में बीते 4 दिन में आंकड़ा 30 के पार है। सबसे ज्यादा पॉजिटिव 24 दिसंबर को मिले हैं।

सरकारें जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट को लेकर गंभीर नहीं

प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। इंदौर में विदेश से लौटे 9 लोगों में नया वैरिएंट मिला है। इसके बावजूद प्रदेश और केंद्र सरकार जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदेश के चार बड़े शहरों से ही पिछले दो महीने में 232 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग हैं। यहां से 259 सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से 27 की रिपोर्ट ही मिली है, जिसमें 9 में ओमिक्रॉन मिला है। ऐसे में सवाल है कि ओमिक्रॉन के संक्रमण को सरकार कैसे रोकेंगी। इस मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि लैब में सैंपल ज्यादा होने से पेंडेंसी हो सकती है। इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि कोरोना संक्रमित के सभी वैरिएंट के लिए आइसोलेशन और इलाज की एक ही तय गाइडलाइन है। संक्रमित होने पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लें।

जनवरी तक मिल जाएगी जीनोम सिक्वेंसिंग की मशीन

चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जांच में लेटलतीफी नहीं हो रही है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोई भी कोरोना केस आए तो उसमें से 5त्न को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजें। हम तो सभी पॉजिटिव की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज रहे हैं। मेरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात हुई है। उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक हमें जीनोम सिक्वेंसिंग की मशीन मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। हम सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। प्रदेश में जिनकी भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट जैसे-जैसे रही है, उसकी जानकारी दी जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.