MP में रोज औसतन 27 ड्रग डीलर हो रहे गिरफ्तार, 115 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Updated on 14-10-2024 11:27 AM
भोपाल। भोपाल में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री भले ही इस माह पकड़ाई है, पर इसके पहले से प्रदेश में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार जमकर चलता रहा है। इसका अंदाजा पुलिस की इस जानकारी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2023 में जनवरी से अब तक पूरे प्रदेश में छह हजार 161 प्रकरणों में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले सात हजार 886 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। यानी औसतन 27 आरोपित रोज पकड़े गए हैं। आरोपितों के विरुद्ध सबसे अधिक कार्रवाई मंदसौर एवं नीमच में की गई है।

115 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

प्रदेश भर में 29 अपराधियों 115 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त या फ्रीज की गई है, जिनमें 23 इन दोनों जिलों के हैं। नाहरगढ़ के धनराज उर्फ धन्ना की 14 करोड़, नारायणगढ़ के श्याम सिंह की 10 करोड़, मनसा के पीयूष बंजारा की 10 करोड़ से अधिक, सीतामऊ के अशोक पिता मांगीलाल पाटीदार की आठ करोड़ और अफजलपुर के ताहिर पिता शफी मोहम्मद की तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत इस वर्ष अभी तक कुल 74 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसमें इंदौर के 43, मंदसौर एवं उज्जैन के पांच-पांच और नीमच एवं रतलाम के चार-चार आरोपित शामिल हैं।

अन्य राज्यों के अपराधियों तक पहुंचेगी पुलिस

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुधीर सक्सेना ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक नेटवर्क पता करने के लिए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को कहा है। उन्होंने कहा कि आरोपितों के लिंक और नेटवर्क को ट्रैक कर, मूवमेंट की जानकारी एकत्र करें और उनके गठजोड़ का पता लगाएं।

आरोपितों की चल-अचल संपत्ति और वित्तीय लेन-देन का डाटा का एकत्र करें। नशे के कारोबार में लिप्त प्रदेश के एवं अन्य राज्यों के अपराधियों की जानकारी एकत्र करें। डीजीपी ने गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों की जानकारी एनसीओआरडी पोर्टल पर अपडेट करने के लिए भी आदेश दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.