वीर बाल दिवस पर विद्यार्थियों ने शहीद साहेबजादों को दी श्रध्दांजलि

Updated on 27-12-2023 11:35 AM

वीर बालदिवस के अवसर पर 26 दिसम्बर को मध्यप्रदेश के स्कूलों में गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे बेटों शहीद जोरावर सिंह और शहीद फतेह सिंह के बलिदान को याद कर उन्हें श्रध्दांजलि दी गई। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में चित्रकला, क्विज, निबन्ध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही माता गुजरी और शहीद साहेबजादों के बलिदान पर आधारित फिल्म प्रदर्शन और नाटकों का मंचन भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि दसवें सिख गुरू गोविन्द सिंह जी के वीर पुत्रों, साहिबजादा जोरावर सिंह 9 वर्ष एवं साहिबजादा फतेहसिंह 6 वर्ष ने दिनांक 26 दिसम्बर 1705 को अल्पायु में मातृभूमि के लिये अपने प्राणों की आहुति दी थी।

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि, भारत सरकार गृह मंत्रालय प्रतिवर्ष दिनांक 26 दिसम्बर को ‘‘वीर बाल दिवस‘‘ मनाये जाने के निर्णय के अनुक्रम में लोक शिक्षण संचालनालय मध्यदेश द्वारा परिपत्र जारी करते हुए प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में वीर बाल दिवस का आयोजन के निर्देश जारी किये गए थे। तदनुसार इन दोनों महान सपूतों के शौर्य एवं बलिदान को श्रद्धांजलि देने एवं उनसे प्रेरणा लेने मध्यप्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में इस अवसर पर विशेष बालसभा का आयोजन किया गया। इनमें साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेहसिंह के जीवन से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन, लघु कथा, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता, रंगोली, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उक्त आयोजनों की प्रविष्टि भारत सरकार के सबंधित पोर्टल Mygov/myBharat portal पर भी शालाओं द्वारा की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.