दिग्विजय के लेटर पर मंत्री बोले-ऑर्गेनिक कॉटन मामले में गड़बड़ी

Updated on 14-12-2024 01:13 PM

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने माना है कि मध्यप्रदेश में ऑर्गेनिक कॉटन के प्रमाणीकरण में गड़बड़ी हुई है। दरअसल, पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने करीब चार महीने पहले 27 अगस्त को प्रदेश में ऑर्गेनिक कॉटन (कपास के पौधे से मिलने वाला एक प्राकृतिक रेशा) उत्पादकों के फर्जी समूह बनाकर घोटाला करने का मामला उठाया था।

दिग्विजय ने केन्द्रीय वाणिज्य-उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

दिग्विजय सिंह के उसी पत्र पर मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब दिया। जवाबी पत्र में उन्होंने लिखा-

मंत्री पीयूष गोयल बोले- मंत्रालय कार्रवाई जारी रखेगा केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे लिखा- इस कार्रवाई के अलावा विभाग ने इस मामले को इंदौर के पुलिस आयुक्त, धार एसपी के सामने भी उठाया और मामले पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय इस मामले में उचित कार्रवाई जारी रखेगा।

ऑर्गेनिक कॉटन घोटाले की जांच की मांग की थी दिग्विजय सिंह ने 27 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने मध्य प्रदेश में ऑर्गेनिक कॉटन घोटाले की जांच कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने चिट्ठी में लिखा था-

QuoteImage

निमाड़ अंचल में ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादकों के फर्जी समूह बनाए गए हैं। इनमें ऐसे गांवों के किसानों के नाम हैं जो न तो ऑर्गेनिक कॉटन का और न ही साधारण बीटी कॉटन का उत्पादन करते हैं। बगैर वैरिफिकेशन ऑर्गेनिक उत्पादन के सर्टिफिकेट जारी किए गए। जांच कराकर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई करें।

QuoteImage

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चिट्ठी में ये भी लिखा था कि यह घोटाला भले ही मध्य प्रदेश से उजागर हुआ हो, लेकिन इसकी जड़ें पूरे देश में फैली हुई हैं। प्रधानमंत्री जी देश भर में ऑर्गेनिक उत्पादों को प्रमाण पत्र देने का काम कर रहे हैं। सभी सर्टिफिकेशन बॉडीज की ओर से जारी सर्टिफिकेट की निष्पक्ष जांच करवाएं।

मध्यप्रदेश 7 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती बता दें कि मध्य प्रदेश में सिंचित और गैर सिंचित दोनों प्रकार के क्षेत्रों में कपास की खेती की जाती है। यहां 7.06 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की खेती की जाती है। सरकारी वेबसाइट investindia.gov.in से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना (PKVY) के तहत सरकार की ओर से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान को प्रति हेक्टेयर 3 साल के लिए 50 हजार रुपए वित्तीय सहायता दी जाती है।

16 नवंबर 2022 को PKVY के तहत, 32, 384 क्लस्टर्स, कुल 6.4 लाख हेक्टेयर इलाके और 16.1 लाख किसानों को शामिल किया गया है। साल 2022-23 तक योजना के तहत 1854.01 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

ऑर्गेन‍िक कॉटन क्या है, कैसे है इसका उत्पादन? ऑर्गेन‍िक कॉटन नॉन-जेन‍िट‍िकली मोड‍िफाइड पौधों से उगाया जाता है। इसमें उर्वरकों या कीटनाशकों जैसे किसी भी सिंथेटिक कृषि रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। सेंटर फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर की एक स्टडी के अनुसार, ऑर्गेन‍िक कॉटन का उत्पादन जीएम कपास की तुलना में ज्यादा पर्यावरण अनुकूल और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर है।

जबक‍ि बीटी कॉटन कीटों और बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील पाया गया है। सामान्य कपास जेन‍िट‍िकली मोड‍िफाइड बीजों और कीटनाशकों के भंडार पर निर्भर करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.