दशहरे पर शहर में दो बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद, शाम पांच बजे से कई मार्गों पर यातायात रहेगा परिवर्तित

Updated on 24-10-2023 12:08 PM
भोपाल। शहर में मंगलवार को दशहर पर्व के अवसर पर प्रमुख स्थानों जैसे बैरागढ़ दशहरा मैदान, गांधीनगर दशहरा मैदान, कोहेफिजा दशहरा मैदान, छोला दशहरा मैदान, हाउंसिग बोर्ड दशहरा मैदान, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, जंबूरी दशहरा मैदान, अयोध्या नगर दशहरा मैदान, भेल दशहरा मैदान, एमव्हीएम कालेज दशहरा मैदान, विट्टन मार्केट दशहरा मैदान, लहारपुरा दशहरा मैदान, 5 नबर बस स्टाप दशहरा मैदान, ओल्ड केम्पियन दशहरा मैदान, टीटी नगर दशहरा मैदान, कोलार दशहरा मैदान, शाहपुरा दशहरा मैदान, कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड दशहरा मैदान आदि पर वृहद रूप से रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राम विजय रथ यात्रा भी निकलेगी
दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में श्रीराम विजय रथ यात्रा बाके बिहारी मंदिर (मारवाडी रोड) से आरंभ होकर चिंतामन चौराहा, यूनानी सफाखाना, सुल्तानिया रोड, चौकीचौक, घोडा नक्कास, छोटे भैया चौराहा, नादरा बस स्टैण्ड, छोला रोड, अग्रवाल धर्मशाला होते हुए छोला दशहरा मैदान में समाप्त होगी। इन स्थानों के निकटम मार्गों पर यातायात दबाव अधिक होने की संभावना है। इन मार्गो पर आवश्यकतानुसार शाम 5 बजे से यातायात परिवर्तित रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे से शहर के भीतर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

आम जनता की सुविधा के लिए इस प्रकार होगा ट्रैफिक डायवर्सन

:- भानपुर चौराहे से छोला दशहरा मैदान की ओर केवल कार्यकरम में शामिल होने वाले हल्के चारपहिया और दोपहिया वाहन जाएंगे। बाकी सभी वाहन बेस्ट प्राइज तिराहा कृषि उपज मण्डी, जेपी नगर तिराहा, डीआईजी बंगला अथवा गणेश मंदिर छोला अण्डर ब्रिज होकर नादरा की ओर जाएंगे।

:- विदिशा या बैरसिया की ओर से नादरा बस स्टैण्ड या पुतलीघर बस स्टैण्ड की ओर वाली सभी बसें भानपुर चौराहा अथवा बेस्ट प्राईज तिराहे तक ही आ सकेंगी। शाम 6 बजे से इन बसों का शहर की तरफ प्रवेश बंद रहेगा।

:- श्रीराम विजय रथ यात्रा के दौरान जब रथ यात्रा नादरा बस स्टैण्ड पहुंचेगी तब भोपाल टॉकीज चौराहा एवं अल्पना तिराहा से सभी प्रकार के वाहन नादरा बस स्टैण्ड की ओर जाना-जाना नहीं करेंगे। रथ यात्रा के छोला रोड में प्रवेश करने पर वाहन वैकल्पिक मार्ग काजीकैंप, डीआइजी बंगला की तरफ आना-जाना करेंगे। छोला दशहरा मैदान पर पार्किंग के लिए रेलवे गोदाम, टिम्बर मार्केट और स्टेडियम के पास व्यवस्था की गई है।

:- भेल दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान चेतक ब्रिज, अन्ना नगर, केरियर कॉलेज, बीएचईएल गेट नबर-6, सिक्योरिटी लाइन तिराहा, हेमा स्कूल से अन्ना नगर कैरियर कालेज तिराहा तक तथा हेमा स्कूल से बीएचईएल सद्भावना चौराहा तक यातायात का अत्याधिक दबाव रहेगा। इसका वैकल्पिक मार्ग एमपी नगर चेतक ब्रिज से अवधपुरी जाने वाले वाहन अन्ना नगर से दायें मुडकर हबीबगंज मस्जिद तिराहा से बायें मुड़कर जवाहर लाल नेहरू गुलाब उद्यान से बायें मुडकर बीएचईएल से अवधपुरी की ओर आवागमन कर सकेंगे।

:- दशहरा पर्व के अवसर पर शहर के प्रमुख स्थानों जहां रावण दहन होना है, उन स्थानों पर जाने वाले मार्गों पर यातायात दबाव की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्सन किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वह परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें और किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन फोन नंबर-0755-2677340 पर संपर्क कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.