Maha Shivratri पर मध्य प्रदेश के 10 प्राचीन शिवालयों में मनेगा Mahadev Mahotsav… भोजपुर, मंदसौर, ओंकारेश्वर सहित इन शहरों में आयोजन
Updated on
25-02-2025 11:17 AM
भोपाल : महाशिवरात्रि पर सरकार भोजपुर सहित प्राचीन शिवालयों वाले प्रदेश के दस स्थानों पर महादेव महोत्सव आयोजित कर रही है। इसमें शिव की महिमा सांस्कृतिक स्वरूप में दिखेगी।भोजपुर में यह महोत्सव तीन दिन का और अन्य केंद्रों पर एक दिवसीय होगा। राज्य सरकार का संस्कृति विभाग हर साल रायसेन जिला प्रशासन के सहयोग से भोजपुर शिव मंदिर में महादेव भोजपुर उत्सव आयोजित करता है। इस साल इस उत्सव का विस्तार हो रहा है।
नि:शुक्ल मिलेगा प्रवेश
संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि भोजपुर के अलावा प्रदेश के नौ अन्य स्थानों पर भी एक दिवसीय महादेव का आयोजन किया जा रहा है।
इनमें पिपलेश्वर महादेव मंदिर-सोनकच्छ (देवास), नरवर (शिवपुरी), कुंडेश्वर धाम-टीकमगढ़, पशुपतिनाथ मंदिर-मंदसौर, नीलकंठेश्वर मंदिर, उदयपुर (विदिशा), नागर घाट-ओंकारेश्वर, जुगलकिशोर मंदिर-पन्ना, देवतालाब मंदिर-मऊगंज और बटेश्वर मंदिर - मुरैना शामिल हैं।
यह आयोजन महाशिवरात्रि यानी 26 फरवरी को होना है। सभी स्थानों पर शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियां होंगी। प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से शुरू होंगी और प्रवेश निश्शुल्क होगा।
भोजपुर में ऋषभ के सितार और अरुणिता की आवाज का जादू
भोजपुर शिव मंदिर परिसर में महादेव भोजपुर उत्सव तीन दिन का होगा। यह 26 से 28 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिखिराम शर्मा की प्रस्तुति होनी है। वहीं अंतिम दिन इंडियन आयडल फेम अरुणिता कांजीलाल अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगी।
भोजपुर में तीन दिनों में ये प्रस्तुतियां
26 फरवरी - शिव भाई गुप्ता, खरगोन का लोकगायन, अभिलाष चौबे, सागर का बधाई लोकनृत्य, हीरामणि वर्मा, उज्जैन का मटकी लोकनृत्य, सुप्रसिद्ध सितार वादक और गायक ऋषभ रिखीराम शर्मा की प्रस्तुति।
27 फरवरी- अंशुल प्रताप सिंह एवं साथी, भोपाल द्वारा ताल वाद्यकचहरी में शिव तांडव की प्रस्तुति। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डा. हरिओम पंवार, अनामिका अंबर, विष्णु सक्सेना, बलराम श्रीवास्तव, अमन अक्षर और लक्ष्मण नेपाली का कविता पाठ।
28 फरवरी- राजकुमार ठाकुर, सागर का लोकगायन। संजय महाजन, बड़वाह का गणगौर नृत्य। अमित घारू, सागर का बरेदी एवं नौरता नृत्य। अरुणिता कांजीलाल, नचिकेल लेले एवं समूह का सुगम संगीत।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…