नेशनल माउंटेनियरिंग डे पर जाने ज्योति की एवरेस्ट की कहानी

Updated on 01-08-2025 12:32 PM

जब मैंने शिखर की ओर बढ़ना शुरू किया, तो चारों तरफ बर्फीला तूफान था। हर कदम पर लगा कि अब आगे नहीं कर पाऊंगी जैसे यह मेरा अंतिम समय हो, माइनस 40 से 50 डिग्री की सर्दी थी, ऑक्सीजन खत्म हो चुकी थी, पैरों की अंगुलियों में जान नहीं थी...और वह गलने लगी थीं, फिर भी मैंने हार नहीं मानी।

QuoteImage

यह शब्द हैं 55 वर्षीय पर्वतारोही ज्योति रात्रे के, जिन्होंने 19 मई 2024 को सुबह 6:30 बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर भारत का झंडा फहराया।

नेशनल माउंटेनियरिंग डे (1 अगस्त) के मौके पर ज्योति रात्रे ने माउंट एवरेस्ट के उस अंतिम 28 घंटे का जिक्र किया, जिसने उनकी मानसिक और शारीरिक ताकत की पूरी परीक्षा ली।

हर कदम पर मौत का साया, सुन्न पड़ने लगा था शरीर

18 मई की शाम 5 बजे ज्योति ने कैंप-4 से समिट के लिए चढ़ाई शुरू की। तभी आसमान में फिर तूफान के संकेत मिलने लगे। जैसे-जैसे वह ऊपर बढ़ रही थीं, तूफान भी उतना ही तेज होता गया। चारों तरफ बर्फ की सफेद दीवारें खड़ी हो गईं। दृश्यता शून्य थी।

तापमान -50 डिग्री तक गिर चुका था। अचानक उनका ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया। शरीर सुन्न पड़ने लगा। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें लगने लगा कि अब आगे नहीं बढ़ पाएंगी। उन्होंने शेरपा से कहा, “मैं अभियान यहीं रोक रही हूं।” लेकिन तभी शेरपा ने फुर्ती से नया सिलेंडर लगाया। कुछ मिनटों में एनर्जी वापस आई, और उन्होंने फिर से चढ़ाई शुरू कर दी।

पैरों की अंगुलियां गलने लगीं, दर्द से कांप उठा शरीर इस बेहद कठिन चढ़ाई में उनके पैरों की कुछ अंगुलियां फ्रीज हो गईं। ब्लड सर्कुलेशन रुकने लगा। ज्योति बताती हैं, “मेरे पैर जैसे लकड़ी बन चुके थे। चलने की कोशिश करती, तो लगता जैसे सैकड़ों सुइयां चुभ रही हैं। मगर उस वक्त सिर्फ एक ही लक्ष्य था – शिखर।

सबसे कठिन हिस्सा तब आया जब हिलेरी स्टेप पार करना पड़ा। ये एवरेस्ट का अंतिम और सबसे खतरनाक हिस्सा है। बेहद संकरी चट्टान, जहां एक गलत कदम सीधी मौत का रास्ता बन सकता है। मगर ज्योति ने धैर्य और साहस के सा इस हिस्से को भी पार किया।

सुबह 6:30 बजे लहराया तिरंगा, बनीं भारत की सबसे उम्रदराज महिला एवरेस्ट विजेता

19 मई को सुबह 6:30 बजे जब उन्होंने शिखर पर कदम रखा, तो वो पल उनके जीवन का सबसे भावुक लेकिन शांत क्षण था। ज्योति कहती हैं "लोग सोचते हैं कि चोटी पर पहुंचकर खुशी से रो देंगे, लेकिन मेरे पास उस वक्त कोई भावना ही नहीं थी। मैं बस शून्य में थी,"

एवरेस्ट पर फतह के साथ ही वे भारत की सबसे उम्रदराज महिला बन गईं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया। इससे पहले वह रूस की एल्ब्रस, अफ्रीका की किलिमंजारो, ऑस्ट्रेलिया की कोसियुज़्को और नेपाल की आइलैंड पीक जैसी ऊंची चोटियों पर भी चढ़ चुकी हैं।

बिना ट्रेनिंग, सिर्फ आत्मविश्वास और तैयारी के दम पर एवरेस्ट पर विजय चौंकाने वाली बात यह है कि ज्योति ने एवरेस्ट के लिए कोई एडवांस ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने केवल खुद को फिजिकली और मेंटली तैयार किया और एक्स्ट्रा ऑक्सीजन कैनिस्टर लेकर गईं। उनकी डाइट में सत्तू, ओट्स, मैगी और प्रोटीन पाउडर शामिल था, जिससे उन्हें ताकत मिलती रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.