रक्षाबंधन पर महिलाओं ने सिटी बस में किया निश्शुल्क सफर, मंत्री सारंग और महापौर ने बहनों संग बांटी खुशियां

Updated on 30-08-2023 05:44 PM

 भोपाल । रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को शहर की लाल बसों में महिलाओं के लिए महापौर मालती राय ने निश्शुल्क यात्रा करने की घोषणा की थी। इसको लेकर आज सुबह से ही शहर के विभिन्न मार्गों में चलने वाली बसों में महिलाएं बड़ी संख्या में सफर किया। लिंक रोड नंबर एक के पास से निकलने वाली नगरसेवा बसों को रोक कर महापौर मालती राय और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उसमें यात्रा कर रही महिलाओं को शुभकामनांए दी और मिठाइयां बांटीं। मंत्री व महापौर को अपने बीच पाकर महिलाएं बेहद खुश नजर आईं।

24 मार्गों पर 368 सिटी बसों में मुफ्त सफर

बता दें कि शहर के विभिन्न 24 मार्गों पर 368 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें बुधवार को महिलाओं के लिए यात्रा निश्शुल्क है। ऐसे में महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाइयों का राखी बांधने जाने के लिए लोक परिवहन का इस्तेमाल करते दिखी। बस में फ्री सफर की घोषणा महापौर राय मालती राय ने रक्षाबंधन के मौके पर निगम की ओर से शहर की महिलाओं के लिए की थी। उन्होंने कहा था कि रक्षाबंधन के दिन बीएसएलएल बसों में महिलाओं को किराया नहीं देना होगा। निश्शुल्क बस सुविधा का लाभ सभी आयु वर्ग की महिलाओं को दिया जा रहा है। राजधानी भोपाल में चलने वाली सभी सिटी बसों में हर दिन एक से डेढ़ लाख के बीच यात्री सफर करते हैं, जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं भी शामिल हैं। ये बसें शहर के सभी क्षेत्रों को कवर करती हैं।

महापौर ने पूछा, किराया तो नहीं दिया

महापौर मालती राय ने लिंक रोड नंबर एक पर बस रोक कर यात्रा कर रही महिलाओं से पूछा कि उनसे चालक ने किराया तो नहीं मांगा। साथ ही पूछा कि सफर में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। इस पर महिलाओं ने बताया कि उन्होंने किराया नहीं दिया। महिलाओं ने भी महापौर और मंत्री सारंग को रक्षाबंधन पर बसों में निश्शुल्क यात्रा सुविधा मुहैया कराने पर धन्यवाद दिया। साथ ही रक्षाबंध की शुभकामनाएं और बधाई दी। इधर महापौर और सारंग ने भी महिलाओं को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.