नगर निगम की आन-स्पाट चालानी कार्रवाई, 10 नंबर मार्केट व एमपी नगर में 112 लोगों से वसूले 3.29 लाख रुपये

Updated on 21-02-2024 12:35 PM

 भोपाल शहर के 10 नंबर मार्केट और एमपी नगर बाजार में मंगलवार को नगर निगम की मोबाइल कोर्ट ने अतिक्रमण करने, गंदगी फैलाने और बिना लायसेंस व्यवसाय करने वाले 174 लोगों के चालान बनाए। वहीं 112 लोगों से 3.29 लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया। जबकि 64 प्रकरण न्यायालय भेजे गए।

बता दें कि एमपी नगर में अतिक्रमण की शिकायतें लगातार नगर निगम को मिल रही थीं। जिसके तहत म्युनिसिपल कोर्ट द्वारा मंगलवार को एमपी नगर जोन वन और टू के साथ ही 10 नंबर मार्केट में भी कार्रवाई की। मोबाइल कोर्ट की वैन सबसे पहले एमपी नगर जोन-1 पहुंची। यहां एक्सिस बैंक के पास कार्रवाई की गई। इसके बाद जोन-2 में कार्रवाई की गई। यहां चालानी कार्रवाई को अंजाम देने के बाद मोबाइल कोर्ट 10 नंबर मार्केट पहुंची।

व्यापारियों में मचा हड़कंप

जैसे ही मोबाइल कोर्ट वैन पर व्यापारियों की नजर पड़ी तो बाजार में दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर चले गए। इसी दौरान नगर निगम अतिक्रमण अमले में फुटपाथों पर कब्जा करने वालों सहित दुकानों के सामने कब्जा कर सामान रखने वाले व्यापारियों को चालान थमाने शुरू कर दिए। इसके बाद म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट ने आन-द-स्पाट चालानी कार्रवाई करते हुए व्यापारियों से जुर्माना वसूल किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.