शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर आज उज्जैन में मदिरा की धार से नगर पूजा

Updated on 11-10-2024 11:39 AM
उज्जैन । शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर शुक्रवार को नगर की सुख समृद्धि के लिए मदिरा की धार से पूजा की जा रही है। चौबीस खंबा माता मंदिर में सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह माता महामाया व महालया को मदिरा का भोग लगाकर पूजन की शुरुआत की।

इसके बाद अधिकारी व कोटवारों का दल ढोल ढमाकों के साथ 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए रवाना हुआ। महाअष्टमी पर नगर पूजा की परंपरा सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही है। कालांतर में भी रियासतों के समय पूजन का क्रम जारी रहा।


शासन की ओर से कराई जाती है पूजा


स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद शासन की ओर से नगर पूजा कराई जा रही है। इस बार तिथि मतांतर के चलते आज नगर पूजा हो रही है। सुबह कलेक्टर चौबीस खंबा माता मंदिर में देवी को मदिरा का भोग लगाकर पूजन की शुरुआत की।


इसके बाद शासकीय अधिकारी व कोटवारों का दल 40 से अधिक देवी व भैरव मंदिर में पूजन करने के लिए रवाना हो गया। पूजन के दौरान शहर में करीब 28 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मदिरा की धार लगाई जा रही है।


इसके साथ पुरी, भजिए, भीगे हुए गेहूं व चने की घुघरी सहित नैवेद्य की अन्य वस्तुएं भी अर्पण की जा रहे हैं। मान्यता है इससे नगर में मौजूद अतृप्त आत्माओं को तृप्ति मिलती है तथा वे नगर की सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।


शक्तिपीठ हरसिद्धि में शाक्त पूजा


नवरात्र की महाअष्टमी पर शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में दोपहर 12 बजे शासकीय पूजा होगी। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह सपत्निक माता हरसिद्धि की पूजा अर्चना करेंगे। कलेक्टर द्वारा देवी को सौभाग्य सामग्री, वस्त्र, भेंट, नैवेद्य आदि अर्पित किया जाएगा। हरसिद्धि मंदिर में शाक्त पूजा होती है, इसलिए कलेक्टर अलग से आकर यहां पूजा अर्चना करते हैं।


रात 12 बजे होगी गढ़कालिका की महाआरती


नवरात्र की महाअष्टमी पर सिद्धपीठ गढ़कालिका माता मंदिर में रात 12 बजे महाआरती होगी। शासकीय पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने बताया महाअष्टमी पर माता गढ़कालिका का रतलाम से मंगवाए गए शुद्ध सोने के वर्क से शृंगार किया जाएगा।


माता को अमेरिकन डायमंड से बना विशेष मुकुट धारण कराया जाएगा। रात 12 बजे ढोल ढमाकों के साथ महाआरती की जाएगी। साथ ही भव्य रंगारंग आतिशबाजी होगी। भक्त माता की महाआरती में शामिल होकर धर्मलाभ ले सकते हैं।


आज स्थानीय अवकाश


कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने वर्ष 2024 के लिए जिले की तहसीलों में पर्वों पर स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इस संबंध में पूर्व में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के दिन जिले की खाचरौद एवं नागदा तहसील में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी तरह दीपावली के दूसरे दिन एक नवंबर को उज्जैन, घट्टिया, खाचरौद, महिदपुर, बड़नगर तथा नागदा तहसील में स्थानीय अवकाश रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.