गायन पर्व में पहले दिन पिता-पुत्र की जोड़ी ने घोली सुरों की मिठास, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Updated on 23-09-2023 11:31 AM
भोपाल। भारत भवन में युवा और लब्ध-प्रतिष्ठित गायक कलाकारों की गायन सभाओं पर आधारित तीन दिवसीय 'गायन पर्व' का शुभारंभ शुक्रवार शाम को हुआ। इस मौके पर शास्त्रीय संगीत की दो सभाएं सजी। पहली प्रस्तुति में जहां युवा गायक निर्भय सक्सेना ने अपने अलौकिक गायन से उपस्थित दर्शकों को आनंद के सागर में डूबो दिया।वहीं दूसरी सभा में पद्मभूषण पं. गोकुलोत्सव महाराज के सुरीले कंठ से संगीत की सुमधुर वर्षा हुई। इनके साथ पुत्र ब्रजोत्सव महाराज ने भी सुरों की धारा प्रवाहित की। पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने अपने सुरीले संगीत से वातावरण में शास्त्रीयता एवं आध्यात्मकिता के मुधर रंग घोले। उनकी शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


राग मेघ मल्हार में सुनाया बरखा ऋतु आई

पं. आचार्य गोकुलोत्सव महाराज एवं उनके पुत्र व्रजोत्सव महाराज ने सर्वांग गायकी के अंतर्गत खंड मेरु एवं राग मेघ मल्हार को प्रस्तुत किया। पहली प्रस्तुति विलंबत लय झूमरा ताल में रही और बोल थे बरखा ऋतु आई..., इसके बाद द्रुत लय एकताल में घन उमड़- उमड़ गरजत... को सुनाया। तत्पश्चात द्रुत लय तीन ताल में गरज घुमड़ घन छाओ बादरवा... की प्रस्तुति देते हुए समां बांध दिया।


तराना और दादरा की दी प्रस्तुति

इससे पहले शास्त्रीय गायन पर आधारित गायन पर्व का शुभारंभ निर्भय सक्सेना की प्रस्तुति के साथ हुआ। उन्होंने अपने गायन के लिए राग भूपाली का चयन किया। सबसे पहले उन्होंने विलंबित लय तथा तिलवाड़ा ताल में जब मैं जानी तिहारी बात... को सुनाया। उसके बाद मध्य लय तीन ताल में जबसे प्रीत लागी... की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में उन्होंने तराना सुनाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया। वहीं अंत में पूरा अंग का ददरा सांवरिया प्यारा मेरी गुइयां... को सुनाकर प्रस्तुति को विराम दिया। इस दौरान तबला पर अजिंक्य गलांदे, हारमोनियम पर जितेंद्र शर्मा और तानपुरा पर तनवर खान ने संगत की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.