विजयादशमी पर्व पर रामलीला मैदान पर रावण और मेघनाथ के पुतलो का हुआ दहन

Updated on 17-10-2021 05:01 PM

होशंगाबाद सेठानीघाट पर आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार को विजयादशमी पर्व पर रामलीला मैदान पर आयोजित महोत्सव में रावण वध की लीला का आकर्षक मंचन हुआ। इस अवसर पर रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन हुआ।

हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ ने जय श्रीराम के जयकारों से आसमान को गुंजाएमान कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सीतासरन शर्मा ने अग्निबाण छोड़कर बुराई के प्रतीक रावण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर डॉ गोपाल प्रसाद खड्डर, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, अरूण शर्मा,

 एडीएम जीपी माली, एसडीएम फरहीन खान, नपा सीएमओ माधुरी शर्मा, तहसीलदार निधि चौकसे, तहसीलदार शैलेन्द्र बडोनिया, एसडीओपी मंजू चौहान, सिटी थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शिवहरे, रामलीला महोत्सव आयोजक सदस्य प्रशांत दुबे मुन्नू, समाजसेवी डॉ वैभव शर्मा, महेश चौकसे, सुशील गोयल, संजय गार्गव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 रामलीला महोत्सव के समापन पर राम-रावण सेना का युद्ध हुआ। इस वर्ष विशेष बात यह रही कि रावण का पुतला 32 फुट ऊंचा था तो मेघनाथ का पुतला 28 फुट का बनाया गया। इससे पूर्व गुरूवार को हनुमान जी लंका में सीता जी से मिलकर रावण की सोने की लंका दहन करके श्री राम को संदेश सुनाने के बाद भगवान श्री राम वानर सेना के साथ लंका पहुंचते हैं और लंका में श्री राम रावण युद्ध प्रारंभ हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
Advt.