दूसरे दिन मप्र के खिलाड़ियों ने कयाकिंग एंव कैनोइंग चैंपियनशिप जीते छह पदक

Updated on 18-12-2023 12:35 PM

 भोपाल। संजीव कुमार सिंह स्मृति में 34वीं सीनियर महिला पुरुष राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में मप्र के कयाको ने जोरदार प्रदर्शन जारी है। दूसरे दिन मप्र ने दो रजत व चार कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। इसके साथ ही मप्र अब तक 14 पदक जीत चुका है। वहीं एसएससीबी और ओडिशा का दबदबा चैंपियनशिप में कायम है।

रविवार को छोटे तालाब पर 500 मीटर के मुकाबले आयोजित हुए। महिलाओं की सी-2 इवेंट में मप्र की मासूमा यादव व दीपा राजपूत ने कांस्य पदक जीता, इस इवेंट में केरल ने स्वर्ण व ओडिशा ने रजत पदक जीता। महिलाओं के के-4 में मप्रकी अस्था दांगी, स्वाति गुप्ता, रक्षिता व चंद्रकला कुशवाहा ने कांस्य पदक जीता, इस इवेंट में केरल ने स्वर्ण व ओडिशा ने रजत पदक जीता। पुरुषों के के-4 इवेंट में मप्र के यशु विश्वकर्मा, अक्षित बरोई, विशाल दांगी व हिमांशु टंडन ने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में एसएससीबी ने स्वर्ण व मणिपुर ने रजत पदक जीता। पुरुषों के के-2 इवेंट में मप्र के मनजीत निंगोम्बम व विशाल दांगी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीते। इस इवेंट में एसएससीबी ने स्वर्ण व ओडिशा ने रजत पदक जीते। पुरुषों के सी-2 इवेंट में मप्र के एन नरेश सिंह व प्रिंस गोस्वामी की जोड़ी ने रजत पदक जीता। इस इवेंट में एसएससीबी ने स्वर्ण व आइपी ने कांस्य पदक जीता। सी-2 इवेंट में भी मप्र की चौकड़ी ने रजत पदक जीता है।

चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ

भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग संघ तथा मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रही चैंपियनशिप का भव्य रंगारंग शुभारंभ डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना पत्नी प्रियंवदा सक्सेना ने थॉमस कोनियर जोको अंतरराष्ट्रीय केनो फेडरेशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया। इस मौके पर प्रशांत कुशवाह अध्यक्ष भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ, जयदीप प्रसाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रवि गुप्ता संचालक खेल, दिग्विजय सिंह सचिव मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, पीएस गुलेरिआ सचिव हिमाचल प्रदेश, ज्योति सिंह, जाकारिआ महमूदी अंतरराष्ट्रीय केनो फेडरेशन हाई लेवल एक्सपर्ट एजुकेशन कोचस एजुकेशन कोर्स कनाडा, पीएस बुंदेला अध्यक्ष एमपीकेसीए मौजूद थे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण आलोक खरे, अखिलेश मालवीय, आरके दीक्षित, डॉ विनोद पाराशर एमपीकेसीए, मयंक ठाकुर सचिव एमपीकेसीए भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.