इंदौर के बाजार में किस दिन मनेगी दीपावली, व्यापारी एसोसिएशन ने बता दी तारीख

Updated on 17-10-2024 12:00 PM

 इंदौर। वर्ष के सबसे बड़े त्योहार दीपावली की तारीख पर बना संशय और धुंध छंट गई है। इंदौर के सभी बाजारों ने एकमत होकर 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने का निर्णय ले लिया है। पहले सियागंज व्यापारी एसोसिएशन ने इंदौर के विद्वत परिषद और ज्योतिष परिषद की राय से एक नवंबर को दीपावली घोषित कर दी थी।


व्यापारी एसोसिएशन के पास तारीख निर्धारित करवाने परिषद के कुछ पंडित भी पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद सराफा बाजार ने 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने का ऐलान किया। दो दिन पहले महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन ने भी 31 अक्टूबर की तारीख तय कर दी।


त्योहार को लेकर अब संशय नहीं


बुधवार को सियागंज व्यापारी एसोसिएशन की फिर बैठक हुई और व्यापारियों ने एक नवंबर को खारिज करते हुए 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने की घोषणा कर दी। शहर के सभी बड़े बाजारों के एकमत हो जाने से अब शहर में त्योहार को लेकर भी संशय नहीं रहा।


दरअसल सियागंज व्यापारी एसोसिएशन ने भले ही विद्वत परिषद की राय के दबाव में एक नवंबर की तारीख घोषित की थी, लेकिन इससे अंदर-अंदर व्यापारी नाखुश थे। व्यापारियों ने राय दी थी कि पूरा शहर और देश 29 अक्टूबर को धनतेरस मना रहा है।


अगले दिन यम चतुर्दशी है, ऐसे में दीपावली इसके अगले ही दिन रहेगी। भला कौन होगा, जो चतुर्दशी के बाद एक दिन का इंतजार कर दीपावली मनाएगा। प्रदोषकाल के लिहाज से भी रात की अमावस्या 31 अक्टूबर को ही है। उज्जैन, काशी, अयोध्या और अन्य धर्मनगरियों से भी 31 अक्टूबर की घोषणा हुई तो इंदौर भी एकमत हो गया।


प्रदेश के सभी वैश्य संगठनों ने भी दी अपनी रजामंदी


मप्र वैश्य महासम्मेलन ने महालक्ष्मी पूजन का पर्व दीपावली 31 अक्टूबर को मनाने का निश्चय किया है। वैश्य महासम्मेलन संगठन से जुड़े प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों के वैश्य घटकों और व्यावसायिक संस्थानों ने भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली महापर्व मनाने की घोषणा की है।


संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी ने बताया कि दीपावली मनाने की तिथियों को लेकर विद्वानों और पंडितों के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद या विवाद की स्थिति बनी हुई है।


अधिकांश पंचांगों और काशी के विद्वानों ने भी 31 अक्टूबर की तिथि पर सर्वानुमति जताई है। इस आधार पर वैश्य संगठनों, बाजारों और व्यावसायिक संस्थानों 31 अक्टूबर को ही दीपावली का पूजन और अन्य परंपराओं का निर्वाह करने का संकल्प व्यक्त किया है।


सियागंज, क्लाथ मार्केट व अन्य तमाम बाजारों में दीपावली के बाद तीन दिन का अवकाश रहेगा। चार नवंबर को सियागंज, क्लाथ मार्केट समेत तमाम बाजारों में मुहूर्त के सौदे किए जाएंगे। चार नवंबर को दोपहर में शुभ मुहूर्त में व्यापार शुरू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.