विश्व मलेरिया दिवस पर हिंडालको महान ने ग्राम चौपाल लगा आयोजित की मलेरिया जागरुकता व बचाव कार्यशाला

Updated on 27-04-2023 01:32 AM

भोपाल : दुनिया भर में विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2007 से की गई थी। हिंडालको महान द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत आस पास के 15 वार्डो व 11 ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य केंद्र का संचालन कर लोगो को स्वास्थ्य लाभ देने का काम किया जा रहा है,साथ ही जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगो को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की जाती है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर हिंडालको महान द्वारा ग्राम मझिगँवा ग्राम पंचायत भवन में मलेरिया बचाव व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें चिरायु जनकल्याण समिति की माध्यम से नुक्कड़ नाटक व जागरूकता गीत गाकर लोगो को मलेरिया से बचाव की जानकारी दी।

कार्यक्रम में हिंडालको महान हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशेष शरण ने बताया कि सुरक्षा,इलाज से बेहतर होती हैमलेरिया के मच्छर अधिकतर शाम या रात को काटते है इसलिए इस समय संभव हो तो घर में ही रहे। मलेरिया से बचने के लिए उन कपड़ों का उपयोग करे जो शरीर के अधिकांश हिस्से को ढक सके। घर के आस पास बारिश के पानी या गंदे पानी को जमा ना होने दे। क्यूंकि इसमें मलेरिया के जीवाणु पैदा होने का खतरा रहता है।कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुये सी.एस.आर.प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि मच्छर का काटना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकता हैखासकर अगर हम डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों पर ध्यान दें. मलेरिया दुनिया भर में सबसे घातक और व्यापक बीमारियों में से एक है. यह मुख्य रूप से संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है.जब कोई मच्छर आपको काटता है तो परजीवी आपके शरीर में इंजेक्शन लगाता है और फिर यह आपके रक्त प्रवाह में तेजी से फैलता है,और यहां तक कि आपके लीवर तक भी जाता हैलेकिन इस घातक बीमारी के प्राकृतिक उपचाररोकथाम और सावधानियों को जानना जरूरी है.हिंडालको महान द्वारा जो मच्छरदानी दी जा रही है उसका प्रयोग जरूर करे,और हिंडालको गांवों के चहमुखी विकास के लिए कृतसंकल्पित है और मझिगँवा को आदर्श गांव बनाने के लिये कार्य करती रहेगी,कार्यक्रम का संचालन करते हुये सी.एस.आर.विभाग से बीरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है,जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से होती है।बरसात या वातावरण में नमी के कारण मलेरिया के मच्छर पनपने लगते हैं और बीमारी का प्रसार होता है। मलेरिया की गंभीर स्थिति बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है।

मलेरिया के कुछ सामान्य लक्षण हैंजैसे- बुखारसिर दर्दउल्टी आना,ठंड लगनाथकान होना,चक्कर आना और पेट में दर्द होना। आमतौर पर मलेरिया के इलाज में करीब दो सप्ताह तक दवाइयाँ लेनी होती हैं। वहीं बीमारी को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। हर साल भारत में मलेरिया के हजारों मामले सामने आते हैं और कई रोगियों की तो मलेरिया से जान चली जाती है । मलेरिया की गंभीरता और इसे बचने के लिए जागरूक करने के विश्व स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम के अंत मे आये हुये ग्रामीणों को मच्छरदानी प्रदान की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में सी.एस.आर.विभाग से धीरेंद्र तिवारी,डॉक्टर राजेश त्रिपाठी,प्रभाकर बैश्यसंजीव वैश्य,शिक्षक जितेंद्र बैश्य व चिरायु जन कल्याण समिति से शशि पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.