चार दिन में इकट्ठा करेंगे डेढ़ लाख यूनिट ब्लड:भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव के शहीदी दिवस पर देशभर के 2400 ब्लड बैंक बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 27-03-2025 02:17 PM

देश की माटी के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें शहादत दिवस पर उन्हें अनोखी श्रद्धांजलि दी जाएगी। संवेदना-2 नामक मेगा रक्तदान अभियान के तहत चार दिन में डेढ़ लाख यूनिट रक्त एकत्रित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह ऐतिहासिक अभियान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA), नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल में देशभर के 2400 ब्लड बैंक शामिल होंगे, जो 28 से 31 मार्च तक रक्तदान शिविरों का आयोजन करेंगे।

तीन साल पहले भी बना था रिकॉर्ड

इससे पहले संवेदना-1 अभियान के तहत 1 लाख 8 हजार यूनिट रक्त एकत्र कर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया गया था। इस बार यह आंकड़ा पार करने और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का संकल्प लिया गया है।

प्रदेशभर में लगेंगे रक्तदान शिविर

इस अभियान के तहत 29 मार्च को ग्वालियर, 30 मार्च को उज्जैन और 31 मार्च को भोपाल सहित समस्त जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। NIMA छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि रक्तदान सिर्फ एक दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का सबसे बड़ा कार्य है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।संवेदना-2 केवल एक रक्तदान अभियान नहीं, बल्कि शहीदों के सपनों को साकार करने और मानवता की सेवा करने का एक प्रयास है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.