भोपाल में डेढ़ हजार कर्मचारियों ने मांगी थी चुनाव ड्यूटी से राहत, 958 को मिली

Updated on 23-04-2024 12:48 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी से राहत पाने के लिए लगभग डेढ़ हजार कर्मचारियों ने आवेदन दिए थे। इनमें से 958 कर्मचारियों को राहत मिल गई है जबकि अन्य के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।दरअसल चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कोई बीमारी का हवाला देकर तो कोई शादी का कार्ड देकर ड्यूटी कटवाने की जुगत में लगा है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों के पास ऐसे करीब ढाई सौ से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जिनमें शादी का हवाला देकर नाम कटवाने की गुहार की गई है।

लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। इसी बीच जिन मतदानकर्मियों के घर में शादी है वे परेशान हैं। अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए कोई शादी के कार्ड का सहारा ले रहा है तो कुछ बीमारी का हवाला देने में लगे हैं। कई कर्मचारी तो बाकायदा प्राइवेट अस्पतालों और डाक्टर से लंबी बीमारी और इलाज का विवरण लिखा पर्चा लेकर आ रहे हैं। वर्तमान में शादियों का दौर चल रहा है। अठारह मई तक बड़ी संख्या में शादी हैं, तो किसी के यहां शादी के बाद रिसेप्शन है। इन हालात में वह शादी की तैयारी करें कि चुनाव ड्यूटी में जाएं, यही बात मतदान कर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है।

इधर, जिला निर्वाचन कार्यालय नाममात्र के आवेदनों पर ही निर्णय ले रहा है। उसमें भी आवेदन करने वाले के परिवार में शादी होनी चाहिए साथ ही बीमारी होने पर मेडिकल बोर्ड से बीमारी के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही विचार किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर आदित्य जैन का कहना है कि जिन लोगों के परिवार में शादियां हैं, उन्हें छुट्टी दी जा रही है। अन्य कारणों से चुनावी ड्यूटी से छुट्टी लेने वालों के आवेदनों की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.