नगरीय क्षेत्रों में निकाली गई एक दिवसीय ‘बॉटल संग्रहण यात्रा’

Updated on 14-06-2023 05:50 PM

प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाभियान अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में प्लास्टिक और काँच की बोतलों के संग्रहण के लिए 13 जून को नगरीय क्षेत्रों में एक दिवसीय ‘बॉटल संग्रहण यात्रा’ निकाली गयी। अभियान के दौरान  एक लाख 50 हजार से अधिक प्लास्टिक  तथा काँच की बोतलों का संग्रह किया गया। इनसे नगरीय निकायों में 3-आर आधारित आकृतियाँ तैयार की जाएंगी। शेष बोतलों को सुरक्षित निपटान के लिए मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी में भेजा जाएगा। 

राज्यव्यापी एक दिवसीय अभियान में निकाय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों, युवाओं एवं स्वयंसेवी नागरिकों के सहयोग से बाजार/व्यवसायिक क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं।  इसमें नगरीय निकायों में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 600 से अधिक अस्थाई कियोस्क लगाकर एवं जनसंपर्क कर नागरिकों से अपनी अनुपयोगी प्लास्टिक या काँच की बॉटल देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त छात्रों, युवाओं एवं जन-प्रतिनिधियों द्वारा नागरिकों को अपनी पानी की बोतल साथ में रखने और उपयोग की गई प्लास्टिक अथवा काँच की बोतलों को निपटान  के लिए कचरा वाहन या कियोस्क में देने  के लिए प्रेरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में पानी, कोल्ड ड्रिंक आदि के बॉटल की खपत बढ़ने से शहरों में अतिरिक्त प्लास्टिक बॉटल का कचरा हो रहा है। उपयोग के बाद बॉटल के उचित निष्पादन के अभाव में वे सार्वजनिक स्थलों के नालियों/नालों या अन्य स्थानों पर खुले में पाई जाती हैं। इससे आने वाले बारिश के मौसम में नालों, नालियों के चोक होने और जलभराव की स्थिति भी संभावित है।

प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियाँ निरंतर हैं। इस वर्ष प्रदेश के सभी नगरीय निकायों ने कचरा मुक्त शहरों  के लिए स्टार प्रमाणीकरण के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत किए  हैं। इसके लिए निकायों को पूरी तरह से कचरा मुक्त एवं उत्सर्जित कचरे का सुरक्षित निपटान होना एक अनिवार्य शर्त है। प्रदेश ने नगरीय निकायों की रैंकिग विगत वर्ष से बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा है।  गौरतलब है कि वर्ष 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश को देश के स्वच्छतम राज्य होने का गौरव प्राप्त हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.