10वीं व 12वीं के परीक्षा फार्म जमा करने के लिए एक दिन का मौका, नहीं तो 10 हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा

Updated on 14-11-2023 12:59 PM

 भोपाल मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं परीक्षा के फार्म एक दिन बाद भरने पर 10 हजार रुपये विलंब शुल्क लगेगा। कई संस्थाओं के नियमित विद्यार्थियों के अभी तक शुल्क के साथ फार्म जमा नहीं हुए है। पिछले साल भी कुछ संस्थाओं द्वारा नियत समय तक विद्यार्थियों के फार्म जमा नहीं किए थे। जिसके बाद मंडल ने शासकीय स्कूलों को फार्म भरने में विलंब शुल्क में छूट दी थी।

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं-बारहवीं परीक्षा के फार्म जमा करने की तिथि 30 सितंबर तक 1200 रुपये नियमित शुल्क के साथ निर्धारित की थी। इसके बाद मंडल ने एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा करने की अनुमति दी। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दो हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किए जा सकते है। एक नवंबर से 15 नवंबर तक पांच हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किए जा रहे हैं। इस तिथि में भी विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म जमा नहीं हुए, तो 16 नवंबर से 30 नवंबर तक 10 हजार रुपये विलंब शुल्क लगेगा। इसके बाद परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले तक 12 हजार विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किया जाएगा। माशिमं की ओर से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर परीक्षा केंद्र को फाइनल करने में देरी हो रही है, लेकिन मंडल ने केंद्रों की सूची मंगवा ली है।

सीबीएसई के फार्म जमा करने की तिथि समाप्त

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा फार्म जमा करने अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। अब किसी भी शुल्क के साथ सीबीएसई की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। अब विलंब शुल्क के साथ माशिमं की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में शामिल होने का अवसर देता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.