एक IAS और एक IPS की केंद्र में पोस्टिंग:सीहोर कलेक्टर रहे प्रवीण केंद्रीय मंत्री शिवराज के विशेष सहायक, आदित्य बनाए गए ऊर्जा विभाग में डायरेक्टर

Updated on 21-03-2025 01:50 PM

सीहोर कलेक्टर रहे प्रवीण सिंह अधयक को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष सहायक बनाया गया है। वर्ष 2012 बैच के इस अधिकारी को विशेष सहायक बनाने के आदेश कार्मिक मंत्रालय के डीओपीटी (डिपार्टमेंट आफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) द्वारा जारी किए गए हैं। प्रवीण की पोस्टिंग केंद्र में उप सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में की गई है। उधर एक आईपीएस अधिकारी को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

इसके पूर्व 18 फरवरी को एमपी कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईएएस अफसर और एमपी भवन कार्पोरेशन के एमडी पंकज जैन को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्‌डी के स्टाफ में विशेष सहायक बनाया गया है। पंकज जैन के पहले एमपी कैडर के चार अधिकारी केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक के रूप में काम कर रहे थे। इन अफसरों के पहले संकेत भोंडवे, नवनीत मोहन कोठारी, निकुंज श्रीवास्तव और विशेष गढ़पाले केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक रह चुके हैं।

ये आईएएस अफसर हैं वर्तमान में विशेष सहायक

  • डॉ पंकज जैन केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्‌डी के स्टाफ में विशेष सहायक
  • तेजस्वी नायक विशेष सहायक केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग विभाग नई दिल्ली
  • बी विजय दत्ता विशेष सहायक केंद्रीय शहरी विकास मंत्री
  • बक्की कार्तिकेयन विशेष सहायक केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्‌डी
  • हर्ष दीक्षित विशेष सहायक केंद्रीय लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्‌डा
  • प्रवीण सिंह अधयक केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष सहायक बने हैं जो जल्द ही केंद्र के लिए रिलीव होंगे।

केंद्र में डायरेक्टर बनाए गए आईपीएस आदित्य प्रताप सिंह

एमपी कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। सिंह को नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में डायरेक्टर पद पर पांच साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। सिंह को रिलीव करने के आदेश राज्य शासन जल्द ही जारी करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.