प्रदेश में 3 माह में एक लाख 6 हजार 870 मतदाता बढ़े

Updated on 03-05-2023 06:09 PM

प्रदेश में 3 माह में एक लाख 6 हजार 870 मतदाता बढ़ गए हैं। मतदाता सूची में 38 हजार 235 वे नए मतदाता भी शामिल हैं, जिन्होंने 1 जनवरी 2023 से 1 अप्रैल की अर्हता तिथि में 18 साल की उम्र पूरी कर ली है और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन दिया था। जिन मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ गया है वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) मध्यप्रदेश की वेबसाइट एवं वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कर मोबाइल पर अपना नाम देख सकते हैं। वे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं था उन्होंने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अपना नाम जुड़वाया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चार तिथियाँ निर्धारित की गई हैं। 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे भी ऑनलाइन और ऑफलाइन अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा जिन युवाओं ने 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे भी अग्रिम रूप से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा।

प्रदेश में 5 करोड़ 40 लाख 94 हजार मतदाता

प्रदेश में मतदाताओं की संख्या अब 5 करोड़ 40 लाख 94 हजार 746 हो गई है। इससे पहले 5 जनवरी 2023 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में 5 करोड़ 39 लाख 87 हजार 876 मतदाता थे। तीन माह में मतदाताओं की संख्या में एक लाख 6 हजार 870 की वृद्धि हुई है। प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 80 लाख 10 हजार 110 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 60 लाख 83 हजार 368 है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 4 लाख 82 हजार 148 और 1268 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.