कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित, नेता प्रतिपक्ष के चयन का जिम्मा केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा

Updated on 14-12-2023 12:37 PM

 भोपाल। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई। सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई इस बैठक में हालिया विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के कारणों के साथ विधायक दल के नेता के चयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया कि विधायक दल के नेता का चयन केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

दरअसल, लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में कसावट लाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी विधानसभा चुनाव में हारे और जीते सभी उम्मीदवारों से संगठन को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर प्रदेश इकाई में पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन होगा।

अजय सिंह सहित पांच नेताओं की दावेदारी

विधायक दल के नेता के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित पांच नेताओं की दावेदारी है। इसमें राजेंद्र कुमार सिंह, रामनिवास रावत, बाला बच्चन और उमंग सिंघार शामिल हैं। विधायकों से रायशुमारी करने के बाद ही पार्टी विधायक दल के नेता का चयन करेगी। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला विधायकों का मत लेने के बाद इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने छोड़ा पद

उधर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने पद छोड़ दिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में बताया पार्षद से लेकर अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। संगठन में जो दायित्व दिया गया, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया। अब मैं इंदौर रहने लगा हूं और पारिवारिक दायित्व निभाना है। भोपाल में रहकर परिवार के प्रति न्याय नहीं कर पाऊंगा, इसलिए संगठन के पद छोड़ रहा हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.