एक मरीज, एक जांच, दो लैब की रिपोर्ट और दोनों अलग-अलग

Updated on 16-06-2023 06:05 PM

भोपाल। कोलार के रहने वाले एक मरीज ने निजी पैथोलाजी लैब में खून की जांच कराई तो हीमोग्लोबिन का स्तर का 13.4 प्रतिशत प्रति मिलीग्राम निकला। रिपोर्ट जब डाक्टर ने देखी तो उसे जांच पर संदेह हुआ और उसने दूसरी लैब से जांच कराने की सलाह दी। दूसरी लैब में जांच पर हीमोग्लोबिन का स्तर 6.9 प्रतिशत प्रति मिलीग्राम पाया गया। दरअसल मरीज को लंबे समय से खून से सबंधित बीमारी है, जिससे मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर हमेशा कम रहता है। अब मरीज के परिजन ने गलत टेस्ट रिपोर्ट देने वाली लैब के खिलाफ पुलिस और सीएमएचओ को शिकायत की है।

मरीज के परिजन अनिल के मुताबिक उनकी पत्नी को खून से संबंधित परेशानी है। उन्होंने साईंनाथ डायग्नोस्टिक सेंटर में विगत मंगलवार को खून की काम्बो जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन की मात्रा 13.4 आई, जो सामान्य थी। उनका कहना है कि उनकी पत्नी की रिपोर्ट सामान्य देखकर उन्हें संदेह हुआ। डाक्टर की सलाह के बाद दूसरी लैब से जांच कराई, जिसमें हीमोग्लोबिन 6.9 आया। गलत रिपोर्ट को लेकर कोलार थाने में आवेदन भी दिया है। इस मामले में साईंनाथ डायग्नोस्टिक सेंटर के मनीष चौरसिया का कहना है कि सेंटर पर सिर्फ सैंपल लिया जाता है। सैंपल की जांच मल्टीनेशन लैब में होती है। रिपोर्ट गलत होने की शिकायत उनको मेल करके दी गई है।
इनका कहना है

इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी शिकायत आती है, तो दोनों लैब की जांच करेंगे। साथ ही शिकायत सही पाई जाने पर एक्शन भी लिया जाएगा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.