कैलाश विजयवर्गीय के जन्मदिवस पर इस बार 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान

Updated on 15-05-2025 11:38 AM

इंदौर मध्यभारत की राजनीति में, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री (नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य) कैलाश विजयवर्गीय जी का विशेष स्थान है। उन्होंने सही मायनों में 'राजनेता' की एक प्रेरणादायक छवि बनाई है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार अक्षय तृतीया और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 13 मई को कैलाश जी का जन्मदिन होता है। यह दिन उनके चाहने वालों के लिए विशेष उत्साह का होता है। इस वर्ष, कैलाश जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 13 मई 2025 को बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ परिसर में एक विशेष पारिवारिक एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हर साल की तरह इस साल भी कैलाश जी सह परिवार उपस्थित हुए, और कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान कैलाश जी ने स्वयं मंच पर आकर पुराने सदाबहार नगमे एवं देशभक्ति गीत गाए। 20 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में इस वर्ष एक विशेष कदम उठाते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत हजारों पौधों का वितरण किया गया और अतिथियों को संकल्प दिलाया गया कि वे उन्हें रोपित कर देखभाल करेंगे।

आयोजक नगेन्द्र सिंह चौहान बताते हैं, "यह आयोजन केवल एक नेता का जन्मदिन नहीं, बल्कि एक विचार का उत्सव है। श्री कैलाश जी विजयवर्गीय ने न केवल राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया, बल्कि समाज में कर्मठता, समाजसेवा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण जैसे मानवीय मूल्यों को भी सशक्त रूप से स्थान दिया है। हम विगत 20 वर्षों से इस आयोजन को पारिवारिक रूप से करते आ रहे हैं। हर वर्ष इस दौरान कोई न कोई विशेष सामाजिक पहल चलाई जाती है। इस वर्ष हमने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत हजारों पौधों का वितरण किया और अतिथियों को यह संकल्प दिलाया कि वे पौधों की देखभाल भी करेंगे। यह अभियान केवल एक पर्यावरणीय संदेश नहीं, बल्कि मातृत्व के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति हमारी ओर से एक सार्थक कदम है।"

आगे श्री नगेन्द्र चौहान ने कहा, "इस आयोजन के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति में भी समाज सेवा, संवेदना, कला और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व संभव है। कार्यक्रम में, मुख्य आकर्षण के रूप में, हर साल की तरह इस बार भी कैलाश जी ने मंच पर उपस्थित होकर अपने जाने-माने अंदाज़ में गीत प्रस्तुत किए। आमतौर पर वह कार्यक्रमों में गाते नहीं है लेकिन यह पारिवारिक उत्सव है जहां उनके अपने लोग शामिल होते हैं। यह परंपरा हर वर्ष इस आयोजन की आत्मा रही है और जनता इसकी विशेष उत्सुकता से प्रतीक्षा करती है। इस वर्ष भी आयोजन सफल रहा हम कैलाश जी एवं उनके परिवार का, सभी उपस्थित लोगों और सभी साथियों का विशेष रूप से आभार प्रकट करता हूं।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.