एमपी हाईकोर्ट के स्टे पर एक विक्रम अवॉर्ड होल्ड:सीएम ने 11 विक्रम और 11 एकलव्य पुरस्कार दिए

Updated on 06-08-2025 12:14 PM

मध्यप्रदेश में शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेताओं खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। मंगलवार को भोपाल के रविंद्र भवन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 11 विक्रम और 11 एकलव्य पुरस्कार दिए।

इधर, इंदौर हाईकोर्ट के स्टे के बाद एक विक्रम अवॉर्ड को होल्ड कर दिया गया। छिंदवाड़ा की भावना डेहरिया को सरकार ने विक्रम अवॉर्ड 2023 के लिए चुना था। भावना के चयन को लेकर पर्वतारोही मधुसूदन पाटीदार ने चुनौती दी थी। पाटीदार ने 2017 में एवरेस्ट फतह किया था।

कोर्ट ने मधुसूदन की याचिका पर सरकार से 7 हफ्ते में जवाब मांगा था। लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कोर्ट ने स्टे के आदेश जारी किए। कोर्ट ने कहा कि जब तक उनकी रिप्रेजेंटेशन तय नहीं होगी, तब तक विक्रम अवॉर्ड (स्पेशल एडवेंचर अवॉर्ड) किसी को नहीं दिया जाए।

इस मामले में खेल विभाग ने कहा कि नियम अनुसार 5 साल के अंतराल में आवेदन करने वाले ही पात्र होते हैं। नियम अनुसार भावना डेहरिया ही विक्रम अवॉर्ड के लिए पात्र है।

खेल विभाग ने कहा- भावना ही अवॉर्ड के लिए पात्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता ने बताया कि छिंदवाड़ा की भावना डेहरिया को सरकार ने विक्रम अवॉर्ड के लिए चुना था। भावना के चयन को लेकर पर्वतारोही मधुसूदन पाटीदार ने चुनौती दी थी। मधुसूदन ने 2017 में एवरेस्ट फतह किया था। विभागीय नियम के अनुसार 5 वर्ष में आवेदन करने वाले ही अवॉर्ड के लिए पात्र है। नियम अनुसार भावना डेहरिया ने 5 वर्ष के अंतराल में आवेदन किया गया है। नियम अनुसार भावना डेहरिया ही पात्रता रखती है। मधुसूदन ने 2023 अवॉर्ड के लिए आवेदन किया था। समिति ने इसलिए विचार नहीं किया।

​​​​​​तीन कोचों को दिया विश्वामित्र अवॉर्ड इस समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के लिए पदक जीतने वाले 82 खिलाड़ियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। इनमें 34 स्वर्ण, 25 रजत और 23 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। 11 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी दिए गए। इस वर्ष विश्वामित्र पुरस्कार से तीन अनुभवी कोचों को सम्मानित किया गया।

सीएम बोले- खिलाड़ी भावना से जिंदगी बदल जाती है अलंकरण समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्वामित्र जी ने राजा दशरथ से राक्षसों को मारने के लिए युवा भगवान राम को मांगा था। अगर हम कल्पना करें कि वे भगवान को राक्षसों को मारने का टास्क नहीं देते, तो उनका आगे का समय क्या होता है, मालूम नहीं।

लेकिन, जंगल में जाने के बाद उन्होंने खिलाड़ी भावना के आधार पर अपने जीवन को पलट दिया। आगे भगवान राम ने पिनाक धनुष को तोड़ने का पराक्रम दिखाया। वह खिलाड़ी भावना ही थी। सीएम ने कहा कि खिलाड़ी का जीवन इसी प्रकार का होता है। उनका जीवन लोकतंत्र को गौरवांवित करता है। खेल हमें दुश्मनों से मुक्ति देता है। खिलाड़ी वो जो जीवन जीने का उच्चतम मापदंड हासिल करता है। इससे पहले मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि खेल के मायने में मध्यप्रदेश देश में नंबर 1 राज्य बनेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.