जल्द लॉन्च होगा ऑनलाइन निगरानी तंत्र:अवैध उत्खनन पर अब रख सकेंगे आसमान से भी नजर

Updated on 12-05-2025 01:19 PM

मप्र में जल्द ही रेत सहित कई तरह के खनन पर अब तकनीक की मदद से नजर रखी जाएगी। इसके लिए खनिज विभाग ने 7500 से अधिक खदानों की जियो टैगिंग कर दी है। कहीं भी स्वीकृत खनन क्षेत्र से आगे जाकर खुदाई हुई तो सैटेलाइट इमेज की मदद से अलर्ट जारी होगा, जो खनन विभाग और जिला प्रशासन को मिल जाएगा। खनिज विभाग ने सिस्टम तैयार कर लिया है और इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।

पूरा सिस्टम सैटेलाइट इमेज और रिमोट सेंसिंग तकनीक पर काम करेगा। जियो टैगिंग होने से खनन क्षेत्र स्पष्ट तौर पर सैटेलाइट इमेज में दिखाई देगा। नियमित अंतराल पर सैटेलाइट इमेज देखकर कंट्रोल रूम में समीक्षा होगी। इस सिस्टम में खनन क्षेत्र की 500 मीटर परिधि में कोई भी असामान्य गतिविधि ट्रैप हो जाएगी।

साथ ही रेत जैसे खनिजों के मामले में भंडार पर नजर रखी जाएगी। देखा जाएगा कि जितनी ईटीपी जारी हुई है, उसी के अनुपात में रेत की निकासी भंडार से हुई है या नहीं।

ऐसे जारी होगा अलर्ट

इस सिस्टम में जैसे ही डेटा कंट्रोल रूम पहुंचेगा, उसका एक्सपर्ट एनालिसिस करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर अलर्ट जेनरेट होगा, जो जिले के खनिज अधिकारी और कलेक्टर को जाएगा। अमला मौके पर जाकर जांच कर मुख्यालय को रिपोर्ट देगा। मौके पर ही बड़ी गड़बड़ी मिलने पर अधिकारी ऐप की सहायता से केस दर्ज कर सकेंगे। विभाग इस बात की तैयारी कर रहा है कि खदान तक ऑनलाइन निगरानी तंत्र विकसित हो।

परिवहन की निगरानी भी जिस तरह से खनन की निगरानी ऑनलाइन होगी, उसी तरह तकनीक आधारित मानव रहित 41 चेक गेट्स अधिक खनन वाले जिलों में स्थापित हो रहे हैं। खनन वाहन गुजरते ही इनमें लगे सीसीटीवी कैमरे वाहन में लदे खनिज को पहचानेंगे और रजिस्ट्रेशन नंबर को कंट्रोल रूम भेजेंगे। इससे तय होगा कि यह खनिज परिवहन वाहन है या नहीं और इस नंबर पर ईटीपी जारी हुई है या नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.