डेंगू-मलेरिया के नियंत्रण को लेकर हो रही सिर्फ खानापूर्ति

Updated on 11-09-2021 07:42 PM
भोपाल । राजधानी में भी रोज 15 से अधिक डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इस सीजन में 175 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 20 शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है। लार्वा सर्वे और नियंत्रण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। राजधानी की जनसंख्या तो हर साल बढ रही है ‎ले‎किन पद और कर्मचरियों की संख्या जस की तस बनी हुई। इससे कर्मचा‎रियों पर काम लोड बढता जा रहा है। साल 1977 में जब भोपाल शहर में 25 वार्ड थे और आबादी चार लाख थी तब मौसमी बीमारियों के नियंत्रण, सर्वे और जांच के लिए कर्मचारियों के 145 स्वीकृत किए थे। अब शहर में वार्डों की संख्या 85 और आबादी 28 लाख से अधिक हो गई है। ऐसे में पद और कर्मचारी दोनों बढ़ाने थे लेकिन उलटा हो रहा है। पद तो उतने ही है लेकिन इन पर काम करने वाले 145 में से 83 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। 62 ही काम कर रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पड़ोसी राज्यों में डेंगू समेत मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है।  जिस घर में डेंगू के मरीज मिलते हैं उसके घर के आसपास 400 मीटर तक चारों दिशाओं में छिड़काव करना जरूरी है जो कि नहीं हो रहा है। मुश्किल से 15 से 20 घरों में भी सर्वे नहीं हो रहा है। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे दिनेश शर्मा (परिवर्तित नाम) ने बताया कि उसके घर के आसपास ऐसा ही हुआ है। शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती राहुल सिंह (परिवर्तित नाम) डेंगू संदिग्ध है। चार दिन पहले उसकी प्लेटलेट 17 हजार आई थी। वह नेहरू नगर में रहता है। शुक्रवार शाम तक टीम उसके घर के आसपास छिड़काव करने नहीं पहुंची थी। संदिग्ध मरीजों की तो खोजखबर ही नहीं ली जा रही है। वर्तमान में जीवशास्त्री के स्वीकृत पद एक ले‎किन वह ‎खाली है। मलेरिया निरीक्षक के 14पद है ‎जिस में से 4 कार्यरत, कीट संग्राहक के 4पद स्वीकृत है ले‎किन वह भी ‎खाली है। फील्ड वर्कर के पद 101है और कार्यरत मात्र 48 पद,  सुपरवाइजर के पद 24 है और कार्यरत मात्र 10, सहायक मलेरिया अधिकारी का 1पद है वह भी खाली है। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. प्रभुराम चौधरी का कहना है ‎कि मौसमी बीमारियों समेत डेंगू के नियंत्रण के लिए कार्यरत अमले व व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। राजधानी को बीमारी मुक्त रखने के लिए जो भी कदम उठाए जाने होंगे वे उठाए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.