चार ‎निगम-मंडलों ने ही दिया महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि का लाभ

Updated on 02-11-2021 06:12 PM

  भोपाल मध्यप्रदेश के मात्र चारनिगम-मंडलों ने ही अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि का लाभदिया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी संगठनों ने दीपावली पूर्व कर्मचारियों को उक्त लाभ देने की मांग राज्य सरकार से की है। बता देंकि प्रदेश में 55 निगम मंडल और बोर्ड हैं। सभी को दीपावली पूर्व अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ और वेतन वृद्धि के एरियर की राशि का भुगतान करना था। यह लाभ अक्टूबर माह के वेतन के साथ देना था। इनमें से ऊर्जा विकास निगम, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, मार्केटिंग फेडरेशन और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ही अपने कर्मचारियों को उक्त लाभ दिए हैं। बाकी के निगम मंडल बोर्डों ने लाभ नहीं दिया है। सात हजार से अधिक कर्मचारी नाखुश हैं।

सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बाजपेयी का कहना है कि शासन ने महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि का लाभ देने संबंधित आदेश सभी कर्मचारियों के लिए दिए थे। इनमें बोर्ड और निगम मंडल के कर्मचारी भी शामिल हैं लेकिन साथ में एक शर्त भी जोड़ दी है। जिसमें कहा है कि उक्त लाभ देने के पहले निगम मंडल बोर्डों को विभागों से प्रशासकीय स्वीकृति लेनी होगी। इसकी प्रक्रिया के चक्कर में कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते का लाभ मिल पाना उलझ गया है।अनिल बाजपेयी का कहना है कि प्रदेश में 55 निगम मंडल बोर्ड अस्तित्व में है। इनमें 12 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

 हजारों कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह लाभ सभी को मिलना है जिस पर प्रशासकीय स्वीकृति संबंधी शर्तों के कारण रूकावट आई है। निगम मंडल और बोर्डों के कर्मचारी संगठनों ने भी दीपावली के पूर्व उक्त लाभ देने की मांग की है। इसके अलावा स्थायी कर्मियों ने भी उक्त लाभ मांगे हैं।कर्मचारियों के साथ सरकार को ऐसा दो तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। अधिकारी इसी का फायदा उठाते हैं और लाभ देने से आनाकानी करते हैं। त्योहारों के समय में इस तरह लाभ रोक लेना कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार से जुड़े सदस्यों को भी प्रभावित करता है। विभिन्न्


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.