सभी वर्गों के समन्वित प्रयासों से ही हम कोरोना के संभावित खतरे से बचे रहेंगे : मंत्री प्रेम सिंह पटेल

Updated on 03-12-2021 05:57 PM

बड़वानी/इन्दौर जनता, जन-प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के समन्वय और प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर को हमने बड़वानी जिले में हराया है। भविष्य में भी हमारे जिले में कोरोना की दस्तक हो, इसके लिए हमें मिलकर सभी को वैक्सीन के महत्व को समझाना होगा और वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए सामाजिक संगठन, जन-प्रतिनिधियों और सभी वर्गों को समन्वित प्रयास करना होंगे, तभी हम कोरोना के संभावित खतरे से बचे रहेंगे।

पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने यह बात इन्दौर संभाग के बड़वानी में पिरामल फाउंडेशन द्वारा डीडीआरसी भवन में स्थापित 30 बेड के सुसज्जित कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सतर्कता एवं सजगता बरतें, ताकि ऐहतियातन स्थापित किये गये इस सेंटर की किसी को भी आवश्यकता पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जिले में शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाना सुनिश्चित करें। पटेल ने बताया कि 30 बेड के सुसज्जित कोविड केयर सेंटर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से युक्त है और फाउंडेशन के द्वारा पर्याप्त स्टाफ भी मुहैया कराया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.