एम्स में 2 माह के बच्चे का ऑपरेशन:हार्ट की दोनों धमनियां जुड़ी थीं, बिना चीरफाड़ के किया दुर्लभ बीमारी का उपचार

Updated on 04-06-2024 12:04 PM

एम्स भोपाल पहली बार दुर्लभ और जटिल जन्मजात हृदय की बीमारी से ग्रस्त 3 बच्चों का जीवन बिना ऑपरेशन किये अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर भूषण शाह और उनकी टीम के द्वारा बचाया गया। जिसमें से दो बच्चों की उम्र 1 साल से भी कम थी और तीनों ही ह्रदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पहले मामले में 2 महीने की बच्ची जिसका वजन 2kg था । उसके ह्रदय की दोनों धमनियां जुड़ी हुई थी। पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (पी डी ए) हृदय की जन्मजात खराबी है जो कि तब होती है जब जन्म के समय भ्रूण की पल्मोनरी धमनी और एओर्टा के बीच का सामान्य चैनल बंद नहीं होता। जिसके कारण उसका हार्ट फेल होने की स्थिति में था। ऐसे में ऑपरेशन करना लगभग नामुमकिन था क्योंकि बच्ची की जान भी जा सकती थी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर भूषण शाह ने इकोकार्डिओग्राफी की मदद से कमर की एक नस के माध्यम से नीतिनोल डिवाइस के द्वारा बिना सर्जरी के इस चैनल को बंद किया।

केस-1
एम्स की इमरजेंसी में आए दो माह के बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच में पता चला कि बच्ची के ह्रदय की दोनो धमनियां आपस में जुड़ी हुई थी। इसे पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (पी डी ए) कहा जाता है जो कि जन्मजात होता है। इसमे जन्म के समय भ्रूण की पल्मोनरी धमनी और एओर्टा के बीच का सामान्य चैनल बंद नहीं होता। जिसके कारण उसका हार्ट फेल होने की आशंका रहती है। ऐसे में आपरेशन करना लगभग नामुमकिन था क्योंकि बच्ची की जान भी जा सकती थी। एम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भूषण शाह ने बताया कि इकोकार्डिओग्राफी की मदद से कमर की एक नस के माध्यम से नितिनोल डिवाइस के द्वारा बिना सर्जरी के इस चैनल को बंद किया। इस प्रक्रिया के बाद बच्ची मां का दूध भी पीने लगी और हर्ट फेलियर के लक्षण भी कम होने लगे।

केस-2
11 माह की बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होती थी और वह दूध तक नहीं पी पाती थी। बच्ची का वजन कम होने के साथ छाती में खिंचाव की समस्या थी। जांच में पता चला कि बच्ची एक दुर्लभ जन्मजात ह्रदय दोष एओर्टोपल्मोनरी विंडो (0.1 से 0.6 प्रतिशत सीएचडी) है। यदि समय रहते इसे ठीक नहीं जाता तो बच्ची की जान खतरे में पड़ जाती। एम्स के डॉक्टरों ने मरीज की कमर से एक नस के द्वारा नाइटिनोल डिवाइस जैसे बटन को ह्रदय तक पहुंचा कर उस छिद्र को बंद किया। बच्ची को देश के कई अस्पतालों में दिखाया गया था लेकिन कम उम्र के चलते कहीं ऑपरेशन नहीं किया गया।

केस:3
तीन वर्षीय बच्चे में दोनों हर्ट चेंबर के बीच एक छेद होने के कारण हृदय से आक्सीजन युक्त रक्त पूरे शरीर में नहीं पहुंच पा रहा था। इसे वीएसडी या वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष कहते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जब दिल के दो निचले कक्षों के बीच की दीवार में एक छेद हो जाता है । सामान्य तौर पर इस छेद को बंद करने के लिए ओपन हार्ट सर्जरी की जाती है। लेकिन एम्स में बिना कट लगाए सर्जरी की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.