कांग्रेस में टिकट के दावेदारों पर 2 सितंबर से शुरू होगी रायशुमारी

Updated on 01-09-2023 12:51 PM

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जल्‍द ही घोषित कर सकती है। इसके लिए दो सितंबर से भोपाल में टिकट के दावेदारों को लेकर रायशुमारी होगी। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ब्लाक से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। इसके पहले गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने करीब डेढ़ घंटे बैठक की। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पहले उन सीटों के प्रत्याशी घोषित कर सकती है, जहां पार्टी को लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है।

इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तैयारी भी कर चुके हैं। इनकी सर्वे रिपोर्ट भी आ गई है। जिला प्रभारियों और संगठन मंत्रियों से भी संभावित दावेदारों को लेकर जानकारी ली जा चुकी है। स्क्रीनिंग कमेटी में इन सीटों को प्राथमिकता में रखकर रायशुमारी की जाएगी।

इसमें जिला अध्यक्ष, प्रभारी, ब्लाक पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों से उनका पक्ष लिया जाएगा। जिला पदाधिकारियों से सीलबंद लिफाफे में दावेदारों के नाम बताने के लिए भी कहा गया है।

प्रत्याशी चयन के साथ-साथ इन बैठकों में चुनाव की तैयारियों को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा और आगामी कार्यक्रमों पर भी बात होगी। इस माह संगठन का विस्तार भी किया जा सकता है। इसमें ऐसे नेताओं को स्थान दिया जाएगा, जो पूरा समय संगठन के लिए दे सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.