अवैध खनन को लेकर विपक्ष ने किया सदन में हंगामा, द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा आज

Updated on 09-02-2024 12:06 PM

भोपाल। विगत बुधवार से शुरू हुए मप्र विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। गुरुवार को विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2023-24 के लिए 30265 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया था। इस पर आज सदन में चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने इसके लिए लंच के बाद का समय तय किया है, जिस दौरान दोनों पक्षों के सदस्य अपनी बात रखें।

सदन में गूंजा अवैध खनन का मुद्दा

शुक्रवार सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने अवैध खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरा।विपक्षी सदस्यों के सवाल पर मंत्री दिलीप अहिरवार सदन में कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए कैमरे लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसका निर्णय लिया है। इससे अवैध खनन रोकने पर मदद मिलेगी। इस पर कांग्रेस के दिनेश राय मुनमुन, सुरेश राजे, विजय रेवनाथ चौरे, महेश परमार, शेखावत समेत अन्य विधायकों ने कहा कि पहली बार के मंत्री सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा- रेत और खनन माफिया न प्रशासन को और नहीं शासन को मानता है। इसी दौरान सत्तापक्ष की ओर से मंत्री तुलसी सिलावट कुछ कहने के लिए खड़े हुए तो विधायक शेखावत ने उन्हें कहा कि आप बैठिए। उनके क्षेत्र में खनन करने वाला आपका मित्र है।

आज सदन में सीहोर से भाजपा विधायक अहमदपुर गांव का नाम देवीपुरा करने के लिए अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.