बोरवन पार्क में नवनिर्मित योग केंद्र एवं पगड़ी रस्म हाल तोड़ने का आदेश, कल होने वाला लोकार्पण टला

Updated on 11-08-2023 01:40 PM
भोपाल । बड़ी झील के किनारे बैरागढ़ स्थित बोरवन पार्क के अंदर ही नगर निगम ने योग केंद्र एवं पगड़ी रस्म सभागृह का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। इसका लोकार्पण 12 अगस्त, शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा करने वाले थे, लेकिन एनजीटी के आदेश के बाद लोकार्पण कार्यक्रम टाल दिया गया है।

योग केंद्र एवं पगड़ी रस्म का निर्माण करने से पहले नगर निगम ने वन विभाग से अनुमति लेकर 85 हरे-भरे पेड़ काट दिए थे। क्षतिपूर्ति के रूप में निगम की उद्यान शाखा ने चार लाख 11 हजार 400 रुपये भी जमा किए थे। इसके बाद यहां शेड निर्माण किया गया था। कुछ लोगों ने वन क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ काटने को नियम विरूद्ध बताते हुए एनजीटी में शिकायत की थी। एनजीटी की जोनल बैंच ने इसकी सुनवाई के बाद निर्माण कार्य तोड़ने के आदेश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बना दी है। यह कमेटी 31 अक्टूबर तक रिपोर्ट देगी। डीएफओ आलोक पाठक ने इसकी पुष्टि की है। इस कमेटी में राज्य शासन, वेटलेंड प्राधिकरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

शनिवार को होना था लोकार्पण, बैठक हुई

सभागृह का लोकार्पण 12 अगस्त को सुबह 9.30 बजे विधायक रामेश्वर शर्मा करने वाले थे। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए गुरुवार को पूज्य सिंधी पंचायत कार्यालय में बैठक भी हुई। बैठक में अध्यक्ष साबू रीझवानी, जगदीश आसवानी, नंद दादलानी, नरेश तोलानी एवं विधायक प्रतिनिधि राम बंसल सहित अनेक लोग उपस्थित थे। पंचायत ने अपने सदस्यों को लोकार्पण का निमंत्रण भी दे दिया, लेकिन शाम को तोड़ने का आदेश जारी होते ही कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। महासचिव माधु चांदवानी के अनुसार विवाद के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

तोड़ने के आदेश हो गए हैं

एनजीटी की भोपाल बैंच ने योग केंद्र एवं पगड़ी रस्म सभागृह तोड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं। एक हाईलेवल कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी 31 अक्टूबर तक रिपोर्ट देगी। पंचायत को आदेश से अवगत करा दिया है।

-आलोक पाठक, डीएफओ, भोपाल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.