खाद्य पदार्थों में मिलावट समेत दूसरे मुद्दे उठाए‎:किसान संघ समेत 3 संगठनों ने खोला मोर्चा, कहा- ब्यूरोक्रेसी से नाराजगी

Updated on 08-02-2025 11:26 AM

मध्यप्रदेश में भारतीय किसान संघ, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और लघु उद्योग भारती ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये संगठन किसानों, उपभोक्ताओं और छोटे उद्यमियों की समस्याओं को उठा रहे हैं। हालांकि, इनका कहना है कि उनकी नाराजगी सरकार से नहीं, बल्कि योजनाओं को सही ढंग से लागू न करने वाली ब्यूरोक्रेसी से है।

समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही ब्यूरोक्रेसी : संगठनों का आरोप है कि समस्याओं को लेकर कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री स्तर से आश्वासन तो मिलता है, लेकिन अधिकारी फाइलें आगे नहीं बढ़ाते। इस कारण अब आंदोलन तेज हो रहा है। भारतीय किसान संघ ने हाल ही में मंत्रालय तक रैली निकाली, जिसके बाद वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने खुद ज्ञापन लिया।

भारतीय किसान संघ: किसानों को मिल रही परेशानियां मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा कि जिला स्तर पर प्रशासनिक भ्रष्टाचार बढ़ गया है, जिससे किसान परेशान हैं। फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और ऑनलाइन रिकॉर्ड में दिक्कतें आ रही हैं। ट्रांसफार्मर जलने के बाद बदले नहीं जा रहे, डीएपी-यूरिया खाद का वितरण समय पर नहीं हो रहा। नकली दूध और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई नहीं हो रही। सिंचाई के लिए नहरों की स्थिति खराब है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत: मिलावट पर सख्ती की मांग मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने बताया कि राज्य में भारी मिलावट हो रही है। जितना दूध उत्पादन नहीं होता, उससे ज्यादा सप्लाई की जा रही है। मावा, पनीर और दूध की जांच के लिए पर्याप्त लैब नहीं हैं। रिपोर्ट आने में सालों लग जाते हैं। उपभोक्ता आयोग में कई पद खाली हैं। सरकार से मांग की गई है कि लैब की संख्या बढ़ाई जाए और आयोग की स्थिति सुधारी जाए।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत: मिलावट पर सख्ती की मांग मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने बताया कि राज्य में भारी मिलावट हो रही है। जितना दूध उत्पादन नहीं होता, उससे ज्यादा सप्लाई की जा रही है। मावा, पनीर और दूध की जांच के लिए पर्याप्त लैब नहीं हैं। रिपोर्ट आने में सालों लग जाते हैं। उपभोक्ता आयोग में कई पद खाली हैं। सरकार से मांग की गई है कि लैब की संख्या बढ़ाई जाए और आयोग की स्थिति सुधारी जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.