जनता की जिंदगी बदलना और प्रदेश का विकास हमारा मकसद

Updated on 20-07-2023 12:08 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता की जिंदगी बदलना और प्रदेश का विकास हमारी सरकार का मकसद है। प्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन के साथ ही जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। दीन-दुखियों का दुख दूर करना मेरा उद्देश्य है। आज जन-दर्शन के दौरान, मुझे एक बुजुर्ग अम्मा मिली, जिनका मकान टूट गया था। मैंने तुरंत उनको मकान बनाने के लिये स्वेच्छानुदान से ढाई लाख रूपये स्वीकृत किये। मैं किसी बहन की आँखों में आँसू नहीं रहने दूँगा, यह मेरा संकल्प है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सिवनी जिले में विकास पर्व में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 287 करोड़ 48 लाख 39 हजार के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर परिवार की खुशहाली के लिये कार्य किये जा रहे हैं। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1000 रूपये की सहायता दी जा रही है, जिसे बढ़ा कर आगामी समय में 3000 तक किया जायेगा। वहीं गरीब किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि में प्रतिवर्ष केन्द्र द्वारा दिये जाने वाली 6000 रूपये की राशि के साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी 6000 रूपये दिये जाते हैं। वृद्धावस्था पेंशन की राशि को भी बढ़ा कर प्रतिमाह 1000 रूपये कर दिया गया है। गरीब परिवारों को नि:शुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना में अच्छे इलाज की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं को आजीविका मिशन में विभिन्न व्यवसाय से जोड़कर स्व-सहायता समूहों को आत्म-निर्भर बनाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है हर बहन की मासिक आय कम से कम 10 हजार रूपये हो, हर दीदी लखपति दीदी बने। ऐसे टोल नाके, जिनकी वार्षिक आय 2 करोड़ रूपये तक है, को बहनों को संचालन के लिये दिया जा रहा है। इन नाकों की एक लाख की आय पर बहनों को 30 हजार रूपये मिलेंगे।

मुख्यमंत्री की घोषणाएँ

  • सिवनी नगर को नगर निगम बनाया जायेगा
  • कुरई में महाविद्यालय भवन बनाया जायेगा।
  • नगर के मठ स्कूल का नवीन भवन बनेगा।
  • नहरों को पक्का किया जायेगा।
  • मंडी जलाशय में नहर का विस्तार कराया जायेगा।
  • पावर ग्रिड हाउस तक सड़क निर्माण होगा।
  • धनौरा में कॉलेज खोला जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। हर खेत को पानी और हर घर नल से जल पहुँचाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पहले प्रदेश में सड़कों और सिंचाई की हालत बहुत खराब थी अब उत्तम गुणवत्ता की सड़कें हैं और सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। बिजली भी 24 घंटे मिलती है। सिंचाई के लिये इस क्षेत्र में पेंच डायवर्सन योजना बनाई गई है, नहरें पक्की करने का प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने जन-कल्याण की कई योजनाएँ बंद कर दी। हमने मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप प्रदाय, संबल, शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजनाएँ पुन: प्रारंभ की हैं। विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिये 25 हजार रूपये, साइकिल के लिये 4 हजार 500 रूपये दिये जायेंगे। उच्च शिक्षा की फीस भी मामा भरवा रहा है। पिछली सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों से झूठा वादा किया और उन्हें डिफाल्टर बना दिया। हमारी सरकार ने उनका ब्याज माफ किया है। उन्होंने तीर्थ-दर्शन योजना बंद कर दी, हमारी सरकार रेल से तीर्थ-यात्रा के साथ ही अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ-यात्रा करवा रही है। पिछली सरकार ने नये मेडिकल कॉलेज बनाने के स्थान पर स्वीकृत कॉलेज को अन्य स्थान पर ले जाने का कार्य किया, वहीं हमारी सरकार ने अनेक नये मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किये हैं, जिनमें सिवनी मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर हाथ को काम दिलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में सरकारी पदों पर भर्ती हो रही है। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति जैसी योजना में स्व-रोजगार के लिये सरकार अपनी गारंटी पर युवाओं को ऋण दिलवा रही है। पिछली सरकार ने बेरोजगारी भत्ते की झूठी घोषणा की, हमारी सरकार ने सीखो-कमाओ योजना बनाई है, जिसमें हर शिक्षित बेरोजगार को उनकी रूचि अनुसार अनुसार प्रशिक्षण भी दिया जायेगा और 8 से 10 हजार रूपये प्रतिमाह तक मानदेय भी मिलेगा। प्रदेश में गड़बड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जायेगा। पटवारी परीक्षा में शिकायत पर तुरंत नियुक्तियाँ रोक दी गईं और जाँच शुरू करा दी गई है। गड़बड़ पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी श्री दिनेश राय, विधायक केवलारी श्री राकेश सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, श्री आलोक दुबे सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित था।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
     01 August 2026
    इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
    Advt.