हमारी सनातन संस्कृति दुनिया को दिखाएगी राह: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 08-09-2023 12:53 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि धर्म की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए मैं बार-बार जन्म लेता रहूँगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। हमारी सनातन संस्कृति हजारों साल पुरानी है। सनातन संस्कृति दुनिया को राह दिखाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने समारोह में पधारे श्रीकृष्ण भक्तों का आत्मीय स्वागत किया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी वसुधेव कुटुम्बकम के मूल मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। मेरी भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका मंगल हो, सब निरोगी हों। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि कर्म करो, फल की इच्छा मत करो।

मुख्यमंत्री निवास परिसर में वृंदावन के कलाकारों ने बृजवंदना, भक्ति गीत, भजन और नृत्य मधुर संगीत के साथ प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गायक और नर्तक कलाकार दल ने भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति में अनेक भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी भजन गाये।

उपस्थित भक्त जन देर रात तक भजन सुनते रहे। भगवान श्रीकृष्ण के लिए गाया गया लोकप्रिय भजन बड़ी देर भई नंदलाला... नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... और अन्य भजन मुख्यमंत्री निवास में गूंजते रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.