सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर भड़का आक्रोश

Updated on 13-11-2021 05:59 PM

भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ही हालिया किताब सनराइज ओवर अयोध्या को लेकर भोपाल में हिंदुओं का गुस्सा भड़क गया है। शहर के संस्कृति बचाओ मंच ने इस मामले में उग्र पदर्शन करते हुए किताब को प्रतिबंधित करने की मांग की। टीटी नगर प्लेटिनम प्लाजा के पास संस्कृति बचाओ मंच के पदाधिकारी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस पुस्तक में आग लगा दी जाएगी।

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह क्या सलमान खुर्शीद की इस किताब में की गई टिप्पणी का समर्थन करती हैं। कांग्रेस के नेताओं में जरा सा भी हिन्दुओं के प्रति प्रेम बचा है तो सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं को पार्टी से हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

उन्होंने हिंदू समाज के खिलाफ जिस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी की है। इससे पूरे हिन्दू धर्म के लोगों में रोष है। हकीकत यह है कि खुर्शीद जैसे लोग दंगे फैलाने का काम करते हैं। हिंदू समाज की आइएसआइ जैसे संगठनों से तुलना करना ऐसे अवसरवादी नेताओं की ओछी मानसिकता प्रदर्शित करता है। सलमान खुर्शीद कदाचित यह भूल गए कि हिंदू समाज ने ही उन्हें केंद्रीय मंत्री बनवाया था। हम सलमान खुर्शीद की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हैं। संस्कृति बचाओ मंच खुर्शीद के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मांग करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.