इंदौर में आउटसोर्स सफाईकर्मियों ने संभाली स्वच्छता की कमान, जनप्रतिनिधियों ने बंटाया हाथ

Updated on 09-09-2023 12:32 PM

 इंदौर। शनिवार को शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी नगर निगम में काम कर रहे आउटसोर्स के सफाई कर्मियों और नागरिकों के हाथ में रही। नगर निगम में नियुक्त नियमित और दैनिक वेतनभोगी सफाईकर्मी अवकाश पर रहे। वर्ष में एक मात्र दिन होता है जब सभी सफाईकर्मी एक साथ छुट्टी पर रहते हैं। गोगानवमी के अगले दिन सफाई कर्मियों को विशेष अवकाश दिया जाता है।

स्वच्छता में छह बार से नंबर वन इंदौर में नियमित सफाईकर्मियों की छुट्टी के बीच शहर को स्वच्छ रखने का संदेश देने के लिए जनप्रतिनिधि भी सड़क पर उतरे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक आकाश विजयवर्गीय और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने राजबाड़ा पर झाडू थाम कर सांकेतिक रूप से सफाई की। इनके साथ शहर में पुलिस और सेना में भर्ती की ट्रेनिंग ले रहे युवाओं ने भी राजबाड़ा क्षेत्र को बुहारा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों को इंदौर शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इस बीच करीब 700 आउटसोर्स कर्मचारी और निगम के कचरा वाहन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कचरा साफ करते दिखे।अधिकारियों और महापौर के जाने के बाद स्वच्छताकर्मी फिर से राजबाड़ा क्षेत्र में पहुंचे और सड़कों की सफाई की।

खास त्यौहार पर अवकाश

शुक्रवार को गोगानवमी थी। रात को समाजजन पवित्र निशानों के साथ चल समारोह निकालते हैं यह सिलसिला आधी रात के बाद तक भी जारी रहता है।वाल्मिकी समाज के इस सबसे अहम त्योहार के अवसर पर नगर निगम स्वच्छताकर्मियों को अगले दिन अवकाश देता है। ऐसे में शहर को साफ रखने का संदेश देने और लोगों को प्रेरित करने के लिए जनप्रतिनिधि झाडू थामते हैं।

हर वर्ष शहर के प्रबुद्धजन भी शहर की सड़कों पर सफाई के लिए उतरते हैं। हालांकि इस वर्ष शुक्रवार रात से तेज वर्षा का दौर जारी था। ऐसे में यूं ही बरसात से धुल चुकी सड़कें साफ नजर आई। चल समारोह के कारण राजबाड़ा क्षेत्र में फैला कचरा और अन्य छुटपुट सफाई के काम को आउटसोर्स कर्मचारियों ने पूरा कर दिया।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.