प्रदेश में अब ऑक्सीजन के परिवहन की आवश्यकता नहीं होगी

Updated on 10-09-2021 05:18 PM
भोपाल।  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि  अब प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थाओं में आक्सीजन को परिवहन से लाने की जरूरत नही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी गुरुवार को संत हिरदाराम नगर सिविल अस्पताल में नव निर्मित  ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा है कि एक वर्ष पहले जब प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में ऑक्सीजन की आपूर्ति परिवहन पर निर्भर थी तब की स्थिति बहुत कठिन थी। कोरोना की दूसरी लहर में सड़क, रेल  और यहां तक कि हवाई मार्ग से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। ऑक्सीजन की आपूर्ति स्वास्थ संस्थाओं में निर्बाध रूप से हो इस को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाना शुरू किए गए। 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि  प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 190 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें से 88 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में लगातार कार्य किया जा रहा है। 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर हमें प्रभावित नहीं करें।  हमारे अस्पतालों को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े, जिसमें आईसीयू और ऑक्सीजन के बेड्स की  जरूरत पड़े। इसके बाद भी सरकार पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य संस्थाओं में पर्याप्त ऑक्सीजन बेड्स, आईसीयू बेड्स, पीआईसीयू सहित  अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालक एनएचएम डॉ. पंकज शुक्ला, सीएमएचओ डॉ.प्रभाकर तिवारी भी उपस्थित थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.