मध्य प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा, उत्तरी हवाओं से लुढ़क रहा रात का तापमान...दो दिन बाद फिर बढ़ेगा

Updated on 10-11-2024 11:35 AM
 भोपाल। प्रदेश में बीच-बीच में चल रही उत्तरी हवाओं के कारण अधिकतर शहरों में रात के अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। वातावरण में अभी भी आर्द्रता रहने के कारण सुबह के समय धुंध भी देखने को मिल रही है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक रात के तापमान में कुछ और गिरावट होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में फिर कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

लुढ़क रहा पारा


इधर, शनिवार को प्रदेश के 26 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस भोपाल एवं मंडला में रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

चल रही उत्तरी हवाएं


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी बना रहने से दिन एवं रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। रविवार-सोमवार को भी रात के तापमान में कुछ और गिरावट आने की संभावना है।

इस समय सुबह के समय आर्द्रता लगभग 80 प्रतिशत तक बनी हुई है। इसी तरह शाम को भी 50 प्रतिशत तक नमी बनी हुई है, जिस वजह से धुंध छा रही है। सुबह के समय धुंध के कारण दृश्यता 1000 से 1500 मीटर तक रहती है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम


बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के सोमवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदलने के आसार हैं, जिसके असर से हवाओं का रुख बदलने से प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल आ सकते हैं। इसके चलते मंगलवार से रात के तापमान में फिर कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.