धान खरीदी संकट खत्म:अपग्रेडेशन राशि की घोषणा के बाद मिलर्स की हड़ताल वापस

Updated on 08-12-2024 11:21 AM

एक हफ्ते से चल रहा धान खरीदी संकट खत्म हो गया है। 2 दिसंबर को खरीदी शुरू होने से पहले ही मिलर्स ने अपग्रेडेशन राशि के बकाया 200 करोड़ की मांग लेकर सरकारी धान उठाने से मना कर दिया था। सरकार 50% खरीद केंद्रों से मिलर्स को भेजने की तैयारी में थी। हालांकि मिलर्स के विरोध के बाद खरीदी पर संकट खड़ा हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश के राईस मिलर्स को बकाया अपग्रेडेशन राशि का जल्द निराकरण कर कैबिनेट से पारित कराने का आश्वासन दे दिया। इसके बाद मप्र चावल महासंघ द्वारा जारी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के सभी मिलर्स रविवार से पोर्टल पर अपना पंजीयन कर धान खरीदी में शामिल होंगे।

खाद्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुरानी मिलिंग राशि के 200 करोड़ जारी कर दिए गए हैं, बाकी जल्द जारी होंगे। महासंघ प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने भास्कर से चर्चा में कहा कि सीएम के आश्वासन पर सशर्त हड़ताल खत्म की है। कैबिनेट में मामला आते ही पूरी तरह खरीदी में जुट जाएंगे, प्रस्ताव नहीं आया तो हड़ताल वापस जारी कर देंगे। अभी 4-5 दिन खरीदी में शामिल होने की सहमति दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.