समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी, 5 अक्टूबर तक होंगे पंजीयन

Updated on 30-09-2023 01:12 PM
इंदौर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए पंजीयन शुरू किए गए हैं। पांच अक्टूबर तक सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक धान का पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए किसानों द्वारा स्वयं के मोबाइल अथवा कंप्यूटर, ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र, सहकारी समिति पर निःशुल्क पंजीयन तथा एमपी आनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्रों पर निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर 50 रुपये का शुल्क जमा करवाकर पंजीयन करवा सकते हैं।
धान बेचने वाले सिकमी, बटाईदार एवं वनपट्टावारी किसानों के पंजीयन सहकारी समिति, सहकारी विपणन सहकारी संस्था के केंद्रों पर किए जाएंगे। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा, जबकि भू-अभिलेख में दर्ज खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। पंजीयन के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन उससे लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाइस से किया जाएगा।

किसान के परिवार में जिन सदस्यों के नाम भूमि होगी, वे सभी अपना पृथक-पृथक पंजीयन कराएंगे। किसान की भूमि यदि अन्य जिले में है, तो उस जिले में पंजीयन कराया जाएगा। इंदौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भूमि होने पर एक ही केंद्र पर सभी भूमियों का पंजीयन होगा।

यहां होंगे धान खरीदी के पंजीयन

धान के पंजीयन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र एमपी किसान एप, एमपी आनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, निजी वयक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर किया जाएगा। कृषकों को अपनी सुविधा के अनुसार, पांच अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पंजीयन करना होगा। निर्धारित समयावधि के पश्चात पंजीयन किया जाना संभव नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.