साइबर फ्रॉड का दर्द:पहले साइबर ठगी के शिकार, अब अपने ही पैसों का इंतजार...

Updated on 22-01-2025 12:30 PM

पहले साइबर फ्रॉड के शिकार होकर जमापूंजी गंवाई। शिकायत और भागदौड़ करने पर जैसे-तैसे कुछ रकम फ्रीज हुई। अब तीन साल से अपनी ही इस रकम को पाने के लिए फिर पुलिस, बैंक और अदालत के चक्कर लगा रहे हैं। ये तकलीफ है उन लोगों की, जिनके खातों से जालसाजी कर निकाली गई रकम अब ठगों के खातों में फ्रीज है। क्राइम ब्रांच के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 3 साल में 1.30 करोड़ रुपए खातों में फ्रीज करवाए गए। हालांकि इस अवधि में 1.73 करोड़ की रकम लोगों को रिफंड भी करवाई गई।

इसमें वो रकम ज्यादा है, जो वॉलेट में ब्लॉक कराकर जल्द दिलवा दी गई, लेकिन खातों में फ्रीज रकम कोर्ट के आदेश पर ही मिलेगी। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि मामले की सुनवाई के दौरान रकम वापसी के लिए फरियादी कोर्ट में एक आवेदन लगा सकता है। इसके साथ साइबर थाने की रिपोर्ट भी लगेगी, जिससे साबित होगा कि रकम आपके खाते से निकली है।

किसी का होम लोन उड़ाया,​ किसी को निवेश के नाम पर फंसाया

केस-1

भोपाल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे निखिल के साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। रकम निखिल के शिक्षक पिता के खाते से निकली, जो होमलोन वाला था। अब उन्हें रकम वापसी का इंतजार है। ताकि, समय पर घर का निर्माण कराया जा सके।

केस-2

हार्टिकल्चर के रिटायर्ड असिस्टेंट डायरेक्टर जयगोविंद रेवडकर 250 रुपए का प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगवाने के चक्कर में 1.30 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकाला था। तभी से रकम वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

केस-3

इन्वेस्टमेंट के नाम पर अनिल के साथ फ्रॉड हुआ। तत्काल शिकायत के बाद साइबर क्राइम विंग ने 12 लाख रुपए खातों में फ्रीज करवाए। लंबे समय बाद भी यह रकम अब तक फरियादी को नहीं मिल सकी है। अपनी रकम के लिए फरियादी परेशान है।

कई जगह बंटती है रकम साइबर क्राइम विंग के मुताबिक ठगी की रकम कई खातों में ट्रांसफर होती है। ठगों को पता होता है एक-दो खातों में रकम जल्दी ब्लॉक हो जाएगी। ऐसे में सभी खातों में रकम ब्लॉक करवाना सबसे बड़ी चुनौती है।

ऐसे मामलों में पुलिस रिपोर्ट अहम...

ठगी गई रकम पुलिस कई बार खातों में फ्रीज करवाती है। यह रकम वापस पाने के लिए फरियादी केस के ट्रायल के दौरान कोर्ट में अलग से आवेदन कर सकता है। उसे सारे तथ्य रखने होंगे। इसमें पुलिस रिपोर्ट भी लगेगी। जिसका खाता फ्रीज होता है, कई बार वो भी रकम पर दावा करता है। इस समय पुलिस रिपोर्ट महत्वपूर्ण हो जाती है।

तथ्य और जानकारी सही होने पर कोर्ट फ्रीज रकम फरियादी काे वापस करवाता है। यह ठीक वैसा ही जैसा चोरी के मामलों में बरामद मशरूका केस ट्रायल के दौरान फरियादी के सुपुर्द किया जाता है। इसमें स्पष्ट कर दिया जाता है केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट के बुलावे पर फरियादी को आना होगा। अजय गुप्ता, सीनियर एडवोकेट

इन्वेस्टमेंट वाले मामलों में परेशानी आती है

इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के मामलों में ठग और फरियादी के बीच कई बार लेनदेन होता है। इस तरह के मामलों में प्रॉफिट बताकर भेजी जाने वाली रकम दूसरे लोगों से ठगी हुई होती है। ऐसे में फ्रीज रकम निकलवाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि फ्रीज रकम वापसी के लिए प्रयास तेज हुए हैं। कोर्ट के आदेश पर कुछ खातों को फ्रीज कराने की जानकारी बैंकों को दी गई है। हमारा प्रयास है खातों में फ्रीज रकम पीड़ितों को मिले। इस दिशा में पुलिस की ओर से कोई कमी नहीं रखी जाएगी। पंकज श्रीवास्तव, एसीपी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.