एनएचडीसी द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता

Updated on 03-12-2021 05:57 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से एनएचडीसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी राजधानी भोपाल में आसपास के क्षेत्र के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय कमला नेहरू कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल , दिल्ली पब्लिक स्कूल , सागर पब्लिक स्कूल में भोपाल और इसके आसपास के अन्य स्कूलों के बच्चे पेंटिंग कॉम्पटीशन को लेकर सुबह से ही काफी उत्साहित थे। जैसे ही ड्राइंग शीट उनके हाथो में आयी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। बच्चों ने ऊर्जा दक्ष भारत और स्वच्छ ग्रह विषय पर आधारित पेंटिंग बनाई। इस दौरान बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से बिजली के महत्व को समझाते हुए इसकी बचत के तरीके बताये।

बच्चों के साथ ही स्कूल का स्टाफ भी इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित नजर आया। उन्होंने आयोजन के दौरान एनएचडीसी को पूरा सहयोग किया। आयोजन के नोडल अधिकारी अजीत कुमार जैन ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता में राजधानी भोपाल के बच्चों ने एग्जाम के दौरान व्यस्त शेड्यूल में भी काफी रुचि दिखाई है।

 कल इंदौर के इंदौर स्थित सीका सीनियर सेकेंडरी स्कूल  नंबर 2 स्कीम नंबर 54,सीका सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्कीम नंबर 78, सेंट एमरॉल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर , प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 शिवाय नगर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई है। राजभवन में 10 दिसंबर को राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा प्रतिवर्ष की तरह  इस वर्ष भी मध्यप्रदेश में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनएचडीसी लिमिटेड को ’’नोडल एजेंसी’’ के रूप में कार्य सौंपा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.