पंजशीर पर हमले से घिरे पाक का नया पैंतरा, भारत पर लगाया आईएसआईएस आतंकी कैंप चलाने का आरोप

Updated on 13-09-2021 09:01 PM
इस्‍लामाबाद । तालिबानी आतंकियों को सहयोग देने और पंजशीर घाटी में हमले का खुलासा होने के बाद पाकिस्‍तान दुनिया को भ्रमित करने के लिए नए पैंतरे अजमा रहा है। पाकिस्‍तान ने आरोप लगाया कि भारत कश्‍मीर में चल रहे 'स्‍वतंत्रता के संघर्ष' को बदनाम करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्‍सों में आतंकी शिविर चला रहा है। अफगानिस्‍तान में आईएसआईएस आतंकियों की मदद करने वाले पाकिस्‍तान ने अब उल्‍टे भारत पर ही निराधार आरोप लगाना शुरू कर दिया है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोइद यूसुफ और मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरिन मंजारी ने रविवार को एक संवाददाता सम्‍मेलन में भारत के खिलाफ 131 पेज का डोजियर जारी किया। पाकिस्‍तानी नेताओं ने दावा किया कि भारत गुलमर्ग, रायपुर, जोधपुर, चकराता, अनूपगढ़ और बीकानेर में आईएसआईएस के ट्रेनिंग कैंप चला रहा है।
पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता असीम इफ्तिखार ने आरोप लगाया कि भारत इन आईएसआईएस के आतंकियों को ट्रेनिंग देने के बाद उन्‍हें शामिल कर रहा है ताकि कश्‍मीरी आंदोलन को तालिबानी अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवाद से जोड़ा जा सके। इसका मकसद कश्‍मीर के कथित स्‍वतंत्रता आंदोलन को कलंकित करना है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि डोजियर को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ साझा किया जाएगा। पाकिस्‍तान के इस दावे के व‍िपरीत भारत बार-बार पाकिस्तान से कहता रहा है कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उसने पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने की तथा भारत विरोधी समस्त दुष्प्रचार को रोकने की भी नसीहत दी है। भारत ने पाकिस्तान से पहले यह भी कहा था कि जम्मू कश्मीर से संबंधित विषय उसके आंतरिक मामले हैं और देश अपनी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है।
दरअसल, पाकिस्‍तान और उसकी सेना अफगानिस्‍तान में अपनी भूमिका को लेकर पूरी दुनियाभर में विवादों के केंद्र में बनी हुई है। अफगानिस्‍तान में पिछले दिनों हजारों की तादाद में महिलाओं ने पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हस्‍तक्षेप का जोरदार विरोध किया था। यही नहीं पाकिस्‍तान अब पंजशीर में तालिबान के साथ मिलकर नरसंहार के आरोपों से बुरी तरह से घिरा हुआ है। इस पूरे विवाद से दुनिया का ध्‍यान भटकाने के लिए पाकिस्‍तान ने भारत में आईएसआईएस आतंकी ट्रेनिंग कैंप होने का निराधार आरोप लगा दिया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.