मांगलिक आयोजन में फिजूलखर्ची रोकने के लिए जन जागरण अभियान चलाएगी पंचायत, बोर्ड का गठन जल्द

Updated on 22-06-2023 05:56 PM

संत हिरदाराम नगर। पूज्य सिंधी पंचायत ने सामाजिक बुराइयां दूर करने के लिए फैसला बोर्ड के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जल्द ही नए फैसला बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसमें उन्हीं सदस्यों को शामिल किया जाएगा जो सामाजिक काम के लिए समय देने का वचन देंगे।

पंचायत ने तय किया था किचुनाव के बाद पंचायत के

पदाधिकारियों की पहली ही बैठक में शक्तिशाली फैसला बोर्ड बनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। कार्यकारिणी के साथ ही फैसला बोर्ड का गठन किया करने पर सहमति बनी थी लेकिन अभी तक न तो फैसला बोर्ड बना है न कार्यसमिति का गठन हो सका है। पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी का कहना है किफैसला बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड संयोजक के लिए दो नाम हैं। इनमें से किसी एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास होगा। बोर्ड का गठन होते ही जन जागरण अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

फिजूलखर्ची रोकने के प्रयास होंगे

अभी तक पंचायत मृत्यु भोज समाप्त करने का प्रयास करती रही है। पंचायत के पदाधिकारियों ने भी तेरहवीं में जाना बंद कर दिया है। पंचायत के पदाधिकारी अब नए फैसला बोर्ड के माध्यम से मांगलिक अवसरों पर फिजूलखर्ची रोकने, विवाह से पहले काकटेल पार्टी नहीं करने एवं बारात सादगी से निकालने के लिए जन जागरण करेंगे। पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी कहते हैं किफैसला बोर्ड में इस बार बोर्ड में युवाओं को भी शामिल किया जाएगा ताकिसामाजिक बुराइयों को दूर करने में सभी वर्गो की मदद मिल सके। यह निर्णय सभी से विचार विमर्श करने के बाद लिया जाएगा। जल्द ही बोर्ड की घोषणा कर दी जाएगी।

याद आए मामा गोबिंदराम

फैसला बोर्ड का नाम आते ही स्व. मामा गोबिंदराम केवलानी की नाम चर्चा में आ जाता है। स्व केवलानी लंबे समय तक बोर्ड के संयोजक रहे। पारिवारिक विवादों को सुलझाने में उनकी खास भूमिका रही। जीवन के अंतिम समय तक उन्होंने पंचायत को अपनी सेवाएं दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.