आर्थराइटिस में फिजियोथेरेपी से ज्यादा प्रभावी है पंचकर्म, रिसर्च में सामने आई ये बात

Updated on 25-08-2025 02:04 PM
 भोपाल। जोड़ों की बीमारी आर्थराइटिस (संधिवात) के उपचार में फिजियोथेरेपी की तुलना में पंचकर्म ज्यादा प्रभावी है। भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के पंचकर्म विभाग में इस बीमारी से पीड़ित 40 रोगियों पर शोध में यह परिणाम देखने को मिला है।पंचकर्म चिकित्सा के तहत शोध में 20 रोगियों के घुटनों के जोड़ पर गो-घृत यानी गाय का घी डाला गया। इन्हें 21 दिनों तक सुबह-शाम अश्वगंधा चूर्ण खिलाया गया। वहीं, 20 रोगियों को फिजियोथेरेपी के साथ इंटरफेसियल थेरेपी (आईएफटी) यानी हल्का करंट दिया गया।

साथ ही हाइड्रो कोलेटर पैक्स से सिकाई की गई। इसके बाद सांख्यिकी पैमाना और वोमैक स्केल से संधिवात में होने वाली अलग-अलग समस्याओं के लिए प्रत्येक रोगी को हुए स्वास्थ्य लाभ का औसत आकलन किया गया। अलग-अलग समस्याओं में पंचकर्म से उपचार कराने वाले रोगियों को फिजियोथेरेपी की तुलना में 10 से 43 प्रतिशत तक अधिक आराम मिला। पंचकर्म विभाग की अध्यक्ष डॉ. कामिनी सोनी के मार्गदर्शन में डॉ. ममता धुर्वे ने यह शोध किया है।

ऐसे किया गया परीक्षण

वोमैक (वेस्टर्न ओरिएंटो एंड मैक मास्टर आस्टियो आर्थराइटिस ) इंडेक्स से हर समस्या की अलग-अलग ग्रेडिंग की गई है। उदाहण के तौर पर दर्द में पांच तरह के इंडेक्स के आधार पर ग्रेडिंग की। इसी तरह से स्टिफनेस (कठोरपन), फिजिकल फंक्शन आदि में ग्रेडिंग कर पंचकर्म और फिजियोथेरेपी कराने वाले रोगियों का औसत निकाला गया। ग्रेडिंग के लिए रोगियों से उनकी तकलीफ को लेकर प्रश्न, घुटने में गैप जानने के लिए एक्सरे कराया गया। सूजन(स्वेलिंग) में उपचार के पहले और बाद की तुलना की गई। सभी में 21 दिन बाद फालोअप किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.